तहकीकात डेस्क
जिलाधिकारी श्रावस्ती दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा थाना को0 भिनगा तथा अन्य थानों पर क्षेत्राधिकारी नगर/जमुनहा/इकौना द्वारा आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी, मोहर्रम के मध्यनजर सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने के लिये व समाज को भय मुक्त, सुदृढ़ वातावरण बनाने के लिये पीस कमेटी की बैठक की गई।
बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य एवं संभ्रांत व्यक्ति से आगामी त्यौहार के सम्बंध में वार्ता की गयी तथा त्यौहार को निर्भीक होकर हर्षोल्लास, भाई-चारा के साथ मनाये जाने की अपील की गयी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि यदि कोई अराजकतत्वों द्वारा त्यौहार में बाधा उत्पन्न करने की साजिश का प्रयास करे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे, जिससे समय रहते उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा सके। पीस कमेटी बैठक में थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी व करीब 100 गणमान्य संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।