भाजपा सरकार के सुशासन की झांकी भी दिखेगी कुंभ में - डा0 चन्द्रमोहन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 28 September 2018

भाजपा सरकार के सुशासन की झांकी भी दिखेगी कुंभ में - डा0 चन्द्रमोहन

लखनऊ - सत्य प्रकाश चौधरी 

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि इलाहाबाद में आयोजित होने वाले कुंभ को लेकर देश और विदेश में जिस तरह का माहौल बनना शुरू हुआ है वह अभूतपूर्व है। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जिस तरह से सुशासन का महौल बनाया है उसने भाजपा सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ही यूपी की छवि बदल कर रख दी है। इसी बदली छवि से अब उत्तर प्रदेश देश विदेश में मौजूद निवेशकों को आकर्षित कर रहा है साथ ही अब पर्यटक भी बिना किसी हिचक के यूपी की तरफ रुख करने लगे हैं।



प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि इलाहाबाद में कुंभ के आयोजन में अभी तीन महीने से कुछ ज्यादा का समय शेष रह गया है लेकिन इटली जैसे यूरोपीय देशों से पर्यटकों का दल यूपी पहुंचने लगा है। चार सितंबर को कुंभ की वेबसाइट शुरू होते ही जिसतरह यह सोशल मीडिया में वायरल हो गई उससे पता चलता है कि देश ही नहीं बल्कि विदेश में इलाहाबाद में होने वाले कुंभ के प्रति लोगों में अपार उत्साह है और लोग इस अभूतपूर्व आयोजन का हिस्सा बनने के लिए बेताब हैं। इससे संकेत मिल रहा है कि विश्व के सबसे बड़े आयोजन कुंभ में प्रदेश की भाजपा सरकार का सुशासन चार चांद लगाएगा।

प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि कुंभ के प्रति समाज के हर वर्ग और प्रदेश के हर क्षेत्र को एक सूत्र में बांधने के लिए प्रदेश सरकार पांच वैचारिक कुंभ भी आयोजित करेगी। इनमें युवा कुंभ लखनऊ में, पर्यावरण कुंभ वाराणसी में, मातृ कुंभ वृंदावन में, समरसता कुंभ अयोध्या में और संस्कृति कुंभ प्रयाग में होगा। कुंभ के आयोजन को अभूतपूर्व बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। कुंभ मेला परिसर को श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सजाया जा रहा है। मेला क्षेत्र में बिजली की निर्बाध आपूर्ति करने के लिए सरकार ने 200 करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत किया है। विदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए इलाहाबाद में हवाई अड्डे को नया रूप दिया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।