जिला संवाददाता -रवि तहकीकात न्यूज़
उत्तर प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन ने ऑनलाइन दवा
बिक्री को लेकर भारत बंद का आवाहन किया है जिसके चलते शुक्रवार को देश भर
के मेडिकल स्टोर की बाज़ारे पूरी तरह बंद रहीं वहीं शहर में मेडिकल स्टोर्स
बन्द होने के बाद मरीजो को दरदर भटकना पड़ रहा है तीमारदार अपने मरीजो के
लिए जीवन रक्षक दवाओं के लिए मेडिकल स्टोर पर भटक रहे है लेकिन हड़ताल के
चलते उन्हें निराशा ही हाथ लगी। कानपुर की सभी छोटी बड़ी दुकाने बन्द रहीं।
ड्रग फेडरेशन एसोसियशन के महामंत्री का कहना है कि ऑनलाइन फार्मेसी को
लेकर बंद का आवाहन किया गया है | सरकार कुछ कंपनियों को दवा का व्यपार देना
चाहती है जिससे देश के करीब आठ लाख दवा विक्रेता आत्महत्या की कगार पर आ
जाएंगे| ऑनलाइन कंपनियों का जो नेटवर्क है वो सरकारी निर्धारित जो मार्जिन
है उससे दोगुना मार्जिन दे रही है |
इस पर जांच होनी चाहिए कि कैसे इसे
साठ गाँठ करके किया जा रहा है इसकी जांच होनी लेकिन सरकार जिस तरह से
व्यापार समाप्त करना चाहती है उसका पूरे देश में विरोध हो रहा है इस बंदी
के माध्यम से सरकार को बताना चाहते है कि सरकार ने भारत की कौशल विकास
योजना मंत्रालय के तहत असिस्टेंस फार्मेसी का कोर्स कराया था |
सरकार से
मांग है कि उस योजना को बिजनेस फार्मेसिस बनाकर दुकानों में उसकी मान्यता
दे
दवा व्यापारी अमित गुप्ता ने बताया कि आज देश
भर में सभी मेडिकल स्टोर की दुकानें पूरी तरह से बंद है हम लोगों की मांग
है कि ऑनलाइन दवा बिक्री बन्द की जाए क्योंकि इससे हम दुकानदारों का काफी
नुकसान हो रहा है व्यापारी लाखो रुपये लगाकर दुकानों पर बैठता है लेकिन जब
कस्टमर ही नही आएगा तो व्यापार क्या होगा जिसको लेकर आज देश भर में मेडिकल
की दुकानें बंद है।
दवा लेने आई शायना ने बताया कि बेटे की तबियत ठीक नही है दवा लेने आये है पता चला हड़ताल है जिससे हमें बहुत परेशानी हो रही है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।