लखनऊ-सातवां वेतन आयोग लागू करने की मंजूरी,करीब 2500 कर्मियों को मिलेगा फायदा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 11 September 2018

लखनऊ-सातवां वेतन आयोग लागू करने की मंजूरी,करीब 2500 कर्मियों को मिलेगा फायदा



धर्म प्रकाश 

प्रदेश कैबिनेट ने औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में एक जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू करने का फैसला किया है। इस फैसले से करीब 2500 कर्मियों को फायदा मिलेगा।
प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम-1976 के तहत औद्योगिक अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए औद्योगिक विकास प्राधिकरणों का गठन किया गया है।

ये प्राधिकरण निगमित निकाय हैं और आय-व्यय की व्यवस्था खुद करते हैं। औद्योगिक विकास प्राधिकरण (केंद्रीयत) सेवा नियमावली-2018 लागू होने से सभी प्राधिकरणों के कार्मिकों को एक समान वेतनमान दिया जाना है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस-वे, गीडा, सीडा और लीडा बोर्ड ने प्राधिकरणों में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का अनुमोदन पहले ही कर दिया है।

कैबिनेट ने बोर्ड के अनुमोदन पर विचार के बाद सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को 1 जनवरी 2016 से लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 7वां वेतनमान लागू होने से जो भी अतिरिक्त खर्च आएगा, उसे प्राधिकरण अपने स्तर से वहन करेंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।