जिला संवाददाता -रवि तहकीकात न्यूज़
गृह मंत्री ने सीएसजेएमयू के 33 वें दीक्षांत समारोह में
की शिरकत- छात्र-छात्राओं को राज्यपाल और गृह मंत्री ने दिए मेडल और
उपाधियां
कानपुर। मंगलवार
को सीएसजेएमयू के 33 वें दीक्षा समारोह में आज मेधावियों को उनके उत्कृष्ट
कार्यो के लिए पदक दिए गए और उपाधियां बांटी गयीं जहां इस दीक्षांत समारोह
में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह,राज्यपाल राम
नाईक और यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने शिरकत की। दीक्षांत समारोह के
शुभारंभ से पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह,राज्यपाल राम नाईक और डिप्टी सीएम
दिनेश शर्मा यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन के प्रांगण पहुंचे और वहां
उन्होंने मां सरस्वती की पूजा और माल्यार्पण किया और बटन दबाकर गृह मंत्री
राजनाथ सिंह,राज्यपाल राम नाईक और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बटन दबाकर
166 फीट तिरंगे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ
और फिर गृह मंत्री आडिटोरियम पहुंचे जहां राष्ट्रीय गीत के साथ समारोह का
शुभारंभ हुआ और दीप प्रज्वलित कर दीक्षा समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर
कुलपति नीलिमा गुप्ता ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए और साथ ही कानपुर
विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को बताने के लिए राज्यपाल से आख्या मांगी
जहां राज्यपाल ने कुलपति ने घोषणा पत्र पढ़कर इसकी अनुमति दी। जिसके बाद नैक
के निदेशक और प्रोफेसर एससी शर्मा को राज्यपाल ने मानद उपाधि दे कर उनको
सम्मानित किया।
मेधावियों को दिए गए मेडल
विश्वविद्यालय
प्रांगण में डीजी कालेज की छात्रा प्राची तिवारी को कुलाधिपति स्वर्ण समेत
6 पदक दिए गए। जिनमे दो कुलाधिपति रजत,एक कुलाधिपति कांस्य,कुलपति स्वर्ण
और डॉक्टर निर्मल सक्सेना स्वर्ण पदक शामिल थे वहीं पीपीएन की पल्लवी को 4
पदक दिए गए वही इस दौरान छात्रा को भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी स्वर्ण पदक
दिया गया, विवि की स्नातक कक्षाओं में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली
छात्रा इत्रा सिंह को नन्दरानी स्वर्ण पदक दिया गया। इस दौरान विशिष्ट
अतिथियों ने विश्वविद्यालय में ऑनलाइन कोर्स की तैयारी, ई न्यूज़ लेटर मंत्र
पोर्टल की लांचिंग और विमोचन भी किया।
गुरु के सानिध्य से मिलती है दीक्षा
गृह
मंत्री राजनाथ सिंह ने मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह शिक्षान्त
समारोह नही है यह दीक्षांत समारोह है। यह समारोह का उद्देश्य आपके किये गए
जीवन के मूल्यों की याद दिलाना दीक्षा का अर्थ संस्कार है दीक्षा केवल
गुरु के सानिध्य से प्राप्त होती है। आज के इस तकनीकी के युग मे इंटरनेट के
माध्यम से शिक्षा प्राप्त की जा सकती है लेकिन संस्कार गुरु ही दे सकता
है। एक उदाहरण की बात करते हुए कहा कि एक बुक में दिया हुआ है इंफोसिस और
अलकायदा में कितनी समानता है दोनों ही तकनीके है समझना इसे है कि क्योंकि
इंफोसिस इंजीनियर जैसे लोग समाज को बढ़ाने का काम कर रही है और अलकायदा समाज
को दूषित कर रही है। इसलिए ज्ञान के लिए अच्छे संस्कार होने चाहिए भाव
होने चाहिए आज देश की जीडीपी ग्रोथ 8.2 पहुंच गई है जहां पहले 2014 में 10
बड़ी अर्थव्यवस्था में हमारा देश 9 वें स्थान पर था वहीँ आज देश
अर्थव्यवस्था में छठे स्थान पर पहुंच गया है।
वहीं
राज्यपाल राम नाईक ने सम्बोधित करते हुए बताने से पहले उन्होंने स्वर्गीय
अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। और विद्यार्थियों को पदक मिलने पर
बधाइयां भी दी साथ ही उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि आज 47 विद्यार्थी
उपाधियों के लिए आगे आये जिसमें लड़के 9 और लड़कियां 38 थीं यानी लड़को का
प्रतिशत 19 और लड़कियों का 81 प्रतिशत है उन्होंने जोर से हंसते हुए लड़को के
बारे में कहा कि हम नही सुधरेंगे अंत मव अपनी लिखी हुई पुस्तक चरैवेति
चरैवेति का विद्यार्थियों को संदेश भी दिया।
देश मे कानपुर विश्वविद्यालय का 17 वीं रैंक
डिप्टी
सीएम दिनेश शर्मा ने सम्बोधित करते हुए पहले विद्यार्थियों को दीक्षा
प्राप्त करने पर बधाई दी। ये विश्वविद्यालय लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ता
जा रहा है और मुझे यकीन है कि इस विश्वविद्यालय का नाम प्रदेश में ही नही
देश मे रोशन करेगा।यहां की खास बात कि यहां नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न हुई
जिसका नतीजा यह है कि देश मे इसने 17 वीं रेंक प्राप्त किया है। वहीं
डिप्टी सीएम ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी इस विश्वविद्यालय के अंग है कानपुर
के डीएवी कॉलेज में उन्होंने अपने पिता के साथ पढ़ाई की थी प्रदेश सरकार की
तरफ से डीएवी कॉलेज कानपुर को स्व. अटल बिहारी बाजपेई शोध संस्थान के लिए 5
करोड़ रुपये देगी और सरकार ने 46 नए महाविद्यालय की भी घोषणा की है।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।