कानपुर विश्वविद्यालय के 33 वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा मर्चेंट चेम्बर हाल पहुंचे जहां उन्होंने व्यापारियों के कार्यक्रम में शिरकत की
इस दौरान
मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापकों के लिए 921 करोड़ रुपये सभी
महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों शासकीय वित्त के लिए किया है। जो काफी
समय से अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में जो मानदेय पर कार्यरत
शिक्षक थे। उनको सरकार और हमारे विभाग द्वारा नियमित कर दिया गया है .
यानी बिना मांग के अध्यापकों का विनीयमतीकरण उत्तर प्रदेश के इतिहास में
पहली बार हुआ है विसंगतियों को दूर करने के लिए एक और सरकार ने तोहफा दिया
है कि जो स्ववित्तपोषित महाविद्यालय थे जिनकी संख्या लगभग साढ़े 5 हज़ार से
ऊपर है वहाँ के 85 प्रतिशत प्रधानाचार्य नही थे जिसका मूल कारण था उनकी
आहर्ता जिसको हमने सरलीकरण कर दिया है सरकार की नियति थी कि गुणवत्त्तापरख
शिक्षा के अंतर्गत जो स्ववित्तपोषित विद्यालय है अपनी सुविधा के अनुसार
प्रधानाचार्य की नियुक्ति कर सकता है जो भी रिक्त पद थे उनको हमने
विज्ञापित कर दिया है लगभग 70 से 80 प्रतिशत पद विद्यालयों में भरे जा
चुके हैं और आगे की भर्तियां भी शुरू होंगी।
सरकार लगातार उच्च शिक्षा और
माध्यमिक शिक्षा में एक भी शिक्षक का पद खाली न रहे। जिसकी तरफ हम बढ़ रहे
हैं उन्होंने नकलविहीन को लेकर अदभुत आंकड़ा बताते हुए कहा कि पिछले साल
हाईस्कूल और इंटर में 67 लाख 22 हज़ार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था
जहां हमने सीसीटीवी कैमरे लगाए और स्टाफ लगाकर स्व केंद्रों को रोका जिसके
बाद भारत के इतिहास में सबसे बड़ी परीक्षा नकलविहीन बनी। 15 दिन की अवधि
बढाने के बाद 57 लाख 87 हज़ार विधार्थी हाईस्कूल और इंटर में पंजीकृत किये
गए यानी 10 लाख के करीब विद्यार्थी पिछ्ली बार से कम हो गए हमने फर्जीवाड़े
को कम किया। एक एक विद्यार्थी कई जगहों से फार्म भरता था उत्तर प्रदेश में
लोग ऐसे थे जो कहते थे ये तो अरब वाला सेंटर है दुबई वाला है और यहां
उत्तरप्रदेश के बाहर से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या बहुत
ज्यादा थी. जिसके बाद हमने फर्जीवाड़ा कम किया इसे आधार से लिंक किया
पारदर्शी व्यवस्था बनाई। उसका नतीजा ये रहा हमारे परिणाम बहुत अच्छे आये और
अब यही हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा को 7 फरवरी से प्रारंभ करेंगे जिसे 16
दिनों में पूरा किया जाएगा। सरकार ने वीआरएस सिस्टम डिग्री कालेज और
यूनिवर्सिटीज़ में लागू किया और 1700 नए शिक्षको को नए महाविद्यालयों में
नियुक्ति की गयी है डीएवी कॉलेज के लिए स्वर्गीय अटल जी के नाम पर सेंटर ऑफ
एक्सिलेन्स की स्थापना के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति दी।
वही
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ने को लेकर
विपक्ष का अधिकार है प्रदर्शन करने का लेकिन इसके लिए जगह जगह हिंसा की गई
उग्र प्रदर्शन कर बच्ची की जान चली गयी यह कहा का प्रदर्शन है इसके लिए
कांग्रेस और विपक्ष को माफी मांगनी चाहिए। जातीय हिंसा को विपक्ष हवा दे
रहे है. क्योंकि वह राजनैतिक बेरोजगार है यदि किसी भी सूरत में चाहे वह
सवर्ण हो एससी हो या ओबीसी उत्पीड़न हुआ तो सम्बंधित अधिकारी पर कार्यवाई की
जाएगी उन्होंने बसपा के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें मिलकर लड़ने दो
ये सब मिलकर भी मोदी जी का सामना नही कर सकते और 2019 में 72 प्लस आएगी।
वहीं शिवपाल यादव के भाजपा में आने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने चुटकी लेते
हुए कहा कि अभी चर्चा नही हुई है ऐसी देखो जब मुर्गी आएगी तब तो अंडे की
बात होगी।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।