जिला संवाददाता -रवि तहकीकात न्यूज़ कानपुर
कूड़े में आग, पर्यावरण का कचरा
कानपुर
-चकेरी में सड़क किनारे कूड़ा कचरा एकत्र कर उसे आग लगाई जा रही है। एक तरफ
तो प्रदेश सरकार पर्यावरण को साफ व स्वच्छ रखने के लिए करोड़ों रुपये खर्च
कर लोगों को जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम के कुछ सफाई
कर्मचारी कूड़ा कचरा उठाने की बजाय उसे सड़क किनारे एकत्र कर उसमें आग लगाकर
पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही मंजर जाजमऊ चेक पोस्ट के पास भी
नजर आया।
सुबह करीब साढ़े
नौ बजे मेन रोड की ओर जाने वाली सड़क किनारे कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई।
यहां पर हर दूसरे दिन यही हालात देखने को मिलते हैं। कचरे में लगी आग के
कारण उठते धुएं से पैदल आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना
करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे
हैं। लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाकर सारा कचरा सड़क के
किनारे नीचे की ओर फेंक देते हैं और जब वहां ढेर बन जाता है तो उसमें आग
लगा दी जाती है। गुडु मो0 जमा अजमान ने बताया वार्ड 96 मनहोहर नगर की ओर
जाने वाली सड़क के नीचे की तरफ कूड़े में आग लगाई गई थी, जिसके कारण काफी देर
तक धुआं उठता रहा।
लोग
सुबह की शुद्ध हवा लेने के लिए सैर करते हैं, लेकिन कचरे में लगी आग से
उठता धुआं उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर देता है। धुएं के कारण पैदल चल रहे
कई लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आती है। इस की सूचना सफ़ाई नायक हेमराज
को दी मगर इस की करवाई नही किया

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।