लखनऊ -महेंद्र मिश्रा ब्यूरो
आज
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक न्याय, लोकतंत्र बचाओं और विकास
यात्राओं का समापन पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव, समाजवादी
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं मुख्य महासचिव प्रो
रामगोपाल यादव की उपस्थिति में हुआ। पिछले एक महीने से गाजीपुर से नई
दिल्ली और सहारनपुर से नई दिल्ली तक समाजवादी पार्टी के नौजवान साइकिल
यात्री लगातार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जनता को जागरूक कर रहे थे।
इस अवसर पर पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने साइकिल
यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला
है। जनता दुःखी और परेशान है। उनकी मदद करने का काम समाजवादी करेंगे तभी
देश और किसान मजबूत होगें। समाजवादी पार्टी की करनी-कथनी में कोई भेद नही
है। समाजवादी पार्टी नौजवानोें की पार्टी है यह कभी बूढ़ी नही होगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रियों को बधाई देते हुए कहा कि नौजवानों ने
गाजीपुर से एक हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा चलाकर ऐतिहासिक काम किया। जिस
जंतर-मंतर पर हम लोग एकत्रित हैं इस स्थान पर लोग मांग करने आते है जिससे
कुछ के सपनें पूरे हो जाते है। सामाजिक न्याय यात्रा, लोकतंत्र बचाओं और
विकास यात्राएं समाज की जरूरत है। लोकतंत्र में न्याय मिलना चाहिए। लेकिन
इसमें समस्या आ रही है। समाजवादी इस अन्याय को दूर करने का काम करेंगे।
समाजवादी पार्टी में सबसे ज्यादा नौजवान है।
यादव ने कहा कि जो मूल सिद्धांत डा0 लोहिया और बाबा साहेब
भीमराव अंबेडकर ने बताए हैं उनसे नया समाज बनायेगें। डा0 लोहिया और डा0
अंबेडकर समाजवादी साइकिल के दो पहिये है। देश में लोकतंत्र की मजबूती का
रास्ता उत्तर प्रदेश से ही निकलेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में रोजगार के अवसर सिमट गए है।
नोटबंदी, जीएसटी से अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है। कालाधन वापस लाने के नाम
पर भाजपा ने जनता को गुमराह किया है। प्रधानमंत्री का नौजवानों को पकौड़ा
और नाले की गैस से चाय बनाकर रोजगार की बात करना हास्यास्पद है।
यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हजारों बच्चे चिकित्सा सुविधा
के अभाव में मर गये, गन्ना किसान बेहाल है, अन्नदाता उपेक्षित है लेकिन
केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को कोई सुध ही नही है। उन्होने कहा कि
जाति जनगणना के आकड़े सार्वजनिक होने चाहिए और आबादी के हिसाब से सबको हक और
सम्मान मिलना चाहिए तभी जनता के साथ न्याय होगा।
इस अवसर पर प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो0रामगोपाल यादव ने कहा कि
देश की जनता बदलाव चाहती है। पिछले पांच साल में मंडल कमीशन को खत्म करने
का काम केंद्र सरकार ने किया है। बैंक दिवालिया हो रहे हैं। रूपया
वेंटिलेटर पर है। इसके बाद भी भाजपा के लोग लगातार झूठ बोल रहे है। ऐसी
सरकार जिसके कार्यकाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो उसे बदलने की
आवश्यकता है।
राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि लाख रूकावटां के
बाद भी हजारों साइकिल यात्री समाजवादी नौजवानों की दिल्ली में दस्तक
परिवर्तन का संकेत है। अखिलेश यादव के आह्वान पर हजारों नौजवानों का
जमावड़ा जंतर-मंतर संसद मार्ग पर था। एक माह से साइकिल चलाकर नौजवान आज
दिल्ली पहुंचे थे। भाजपा सरकार के इशारे पर साइकिलों को दिल्ली में नही आने
दिया गया उसके बाद भी हजारों की संख्या में नौजवान जंतर-मंतर पर पहुंचने
में सफल रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।