तहकीकात न्यूज़ डेस्क
दलितों के स्वाभिमान व उनके विकास के लिए किसी ने काम नहीं किया। भारत के
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दलितों के कल्याण के लिए तमाम
योजनाऐं शुरू की हैं। जिससे उनके जीवन में ढेरों परिवर्तन दिखाई देेने लगे
हैं। मोदी ने बाबा साहब अम्बेडकर के जीवन से जुडे पांच स्थानों को
पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। यह देश बाबा साहब का ऋणी है जो उनके
कर्ज को उतारने का प्रयास कर रहा है। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा नेे कही वे आज अनुसूचित मोर्चा द्वारा
आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला भाजपा प्रदेश मुख्यालय में स्थिति कुशाभाऊ
ठाकरे सभागार में बोल रहे थे।
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दलितों के उत्थान के लिए पूरे देश का सर्वे कराया
और पाया कि गरीबों के पास बैंक खाते नही थे इसके लिए प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश के गरीबों के लिए जनधन खाते खुलवाए और मुद्रा
बैंक योजना के द्वारा दलित अपना व्यवसाय शुरू कर सके। इसके लिए बगैर किसी
गारन्टी के लोन देने की व्यवस्था की गई। और हर बैंक की प्रत्येक शाखा को कम
से कम दो अनुसूचित वर्ग के लोगों को लोन अनिवार्य रूप से देने को कहा गया।
वर्तमान समय में लगभग 70 लाख से अधिक बैंक की शाखाएं है। इस लिहाज से लगभग
1 करोड़ 40 लाख दलित समुदाय को लोन देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का
अवसर प्रदान किया। दलित उद्योगपतियों का सम्मेलन भी कराया गया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी में दलित समुदाय के सांसद,
विधायक, विधान परिषद, पंचायत व सभासदों की संख्या अन्य दलों की अपेक्षा
सबसे अधिक है। उत्तर प्रदेश चुनाव में दलितों के लिए आरक्षित सीटों पर 95
प्रतिशत सीटे भाजपा को मिली हैं। उज्जवला गैस, आवास, शौचालय, सौभाग्य योजना
एवं कृषि ऋण मोचन का सर्वाधिक लाभ दलित समुदाय को मिला है। देश की सबसे
बड़ी योजना आयुष्मान भारत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू की
है। जिसमें लगभग 10 करोड़ गरीब परिवारों को बीमारियों के लिए 5 लाख रूपये का
मुफ्त बीमा प्रदान किया गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल में बच्चों को मुफ्त
जूता, मोजा, स्वेटर, किताबें, शिक्षा उपलब्ध कराई है। आज दिल्ली से 100
रूपया भेजा जाता है। तो 100 रूपया सीधे गरीब के पास पहुॅचता है। जबकि
विपक्ष जब 100 रूपया भेजता था तो 15 रूपया ही पहुॅचता था। यह केवल आपक
ईमानदार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से सम्भव हो पाया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रहते किसी भी दलित और सर्वण का उत्पीड़न
नहीं होने दिया जाएगा। उत्पीड़न किसी का नहीं अधिकार सब के नारे के
साथ कार्यशाला को सम्बोधित किया।
कार्यशाला के समापन सत्र में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल
द्वारा अनुसूचित मोर्चा के आगामी कार्यक्रम की चर्चा की गई जिसमें जिला
बैठकें, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, कार्यकर्ता सम्मेलन एवं अनुसूचित मोर्चा के
सदस्यता अभियान पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर ने मोदी/योगी
सरकार के विभिन्न कार्य जिसमें डा. भीमराव अम्बेडकर पंचतीर्थ के विकास की
चर्चा की। कार्यशाला में बृजलाल एस.सी.एस.टी. आयोग अध्यक्ष ने
वर्तमान प्रदेश में भाजपा की आवश्यकता पर अपनी अवधारणा व्यक्त की।
अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्षडा0 लालजी निर्मल द्वारा डा.
अम्बेडकर के विचार व मोदी के कार्य की तुलनात्मक विचार रखे। उन्होने
कहां डा0 अम्बेडकर की सोच समाज में समानता की थी जिसे मोदी ने गरीबों
के आवास, गैस कनेक्शन व शौचालय देकर सिद्ध कर दिया।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।