लखनऊ -विश्वपति वर्मा
आज जब सोशल मीडिया पर देश-विदेश में किसी भी जानकारी को
पल भर में साझा किया जा रहा है तो ट्वीटर की लोकप्रियता भी कम नहीं है इसी
के साथ ट्विटर चलाने वालों की लोकप्रियता कितनी है यह भी एक मायने रखता है ।
बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज ,राजनेता, शासन-प्रशासन ,दिग्गज कंपनियों के साथ छात्र -नौजवान भी ट्वीटर पर सक्रिय रहते हैं।
आज हम आपको बताएंगे उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय नेता के बारे में जिसका ट्विटर पर सर्वाधिक लोकप्रियता है ।
बात
करें तो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आधिकारिक
ट्विटर हैंडल पर सर्वाधिक लोकप्रियता है इस समय अखिलेश यादव को 86 लाख लोग
फॉलो करते हैं जबकि उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की
बात करें तो उन्हें महज 29 लाख लोग फॉलो करते हैं ।
वंही
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बात की जाए तो अखिलेश यादव
से कम लोग उन्हें फॉलो करते हैं राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर उन्हें 76
लाख लोग फॉलो करते हैं।जो अखिलेश यादव के मुकाबले 10 लाख कम है।
बता
दें कि नेताओं में भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी हैं जिनके आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर साढ़े चार करोड़ फॉलोवर्स हैं। वंही
देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह के ट्विटर को 1 करोड़ 15 लाख लोग फॉलो करते
हैं जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 1 करोड़ 40 लाख फॉलोवर्स
के मुकाबले कम है।
बताते
चलें कि ट्विटर पर विश्व में सर्वाधिक शक्तिशाली नेता अमेरिका के पूर्व
राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं जिनके आधिकारिक खाते को 10 करोड़ 20 लाख लोग
फालों करते हैं जो खुद ट्विटर के आधिकारिक खाते से दोगुना हैं।




No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।