धर्म प्रकाश तहकीकात न्यूज़ लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व विभिन्न मोर्चों के
प्रदेश अध्यक्षों की बैठक पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी
के प्रदेश अध्यक्ष, डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई।
पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, सांसद, राष्ट्रीय सह
संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील
बंसल की मौजूदगी में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव
को ध्यान में रखते हुए पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक
चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रम तय किये गये।
पार्टी के प्रदेश
अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक में लिये गये निर्णयों की
जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विभिन्न
प्रकार के संगठनात्मक योजनाओं और कार्यक्रमों के विषय में विस्तार पूर्वक
चर्चा की गयी। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ व मंडल स्तर तक सुदृढ़ व मजबूत
करते हुए क्या-क्या कार्यक्रम व संगठनात्मक कार्य करने हैं इस पर चर्चा कर
कार्ययोजना तैयार की गयी। साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में भी
पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर योजना बनायी गयी।
डाॅ0
पाण्डेय ने बताया कि पार्टी के सभी 7 मोर्चे व सभी प्रकोष्ठों का पार्टी
संगठन के कार्यों में सक्रिय भागीदारी हो इस पर भी चर्चा कर यह निर्णय लिया
गया कि इन मोर्चा/प्रकोष्ठों के प्रदेश से जिला स्तर तक कार्यक्रम आयोजित
किये जायेंगे। साथ ही समाज के सभी वर्गों तक मोदी योगी सरकार द्वारा जनहित
में शुरू की गयी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पार्टी
संगठन से आम जनमानस को जोड़ने के लिए भी कार्ययोजना बनाकर कार्य करेंगे।
उन्होंने
कहा कि हम राजनीति केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाजसेवा के लिए करते
हैं। हम ऐसे अनेक सामाजिक अभियान भी स्वच्छ भारत मिशन और अन्य ऐसे मिशन भी
ले रहे हैं जो केवल राजनीति नहीं, समाजसेवा की भावना से हम काम करेंगे।
इसके लिए आगामी कुछ कार्यक्रम भी तय किये गये हैं। पार्टी कार्यकर्ता 15
सितम्बर से 2 अक्टूबर को गांधी जयंती तक स्वच्छता अभियान चलायेंगे।
भारत
रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी जी के दिवंगत हुए 16
सितम्बर को एक माह हो जायेंगे, उस दिन 16 सितम्बर को स्व0 अटल जी जो एक
महान कवि भी थे, उनको स्मरण करते हुए काव्यांजलि का आयोजन प्रत्येक
विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा। देश के यशस्वी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 25
सितम्बर पं0 दीनदयाल उपाध्याय जयंती तक एक सप्ताह का सेवा सप्ताह का
विशेष अभियान पार्टी द्वारा चलाया जायेगा। इस सेवा सप्ताह में गांव की और
शहरों की मलिन बस्तियों में गरीबों में मेडिकल कैम्प व अन्य प्रकार के सेवा
के कार्य करने का काम पार्टी द्वारा किया जायेगा।
साथ ही सामाजिक
संस्थाओं का भी सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों में सहभागिता हो, इसका हम
प्रयास करेंगे। 29 सितम्बर को सर्जिकल स्ट्राइक के दिन भारत ने दुनिया में
अमेरिका और इजराइल के बाद विश्व में अपना एक बड़ा स्थान बनाया था, दुश्मन
देश की आतंकी गतिविधियों पर दुश्मन देश की सीमा में घुस करके सर्जिकल
स्ट्राइक करके सक्रिय आतंकवादियों को मारा था, उस दिन 29 सितम्बर को पार्टी
की इकाइयाँ शौर्य दिवस मनायेंगी साथ समाज के विभिन्न वर्गों व संस्थाओं से
भी आग्रह करेंगे कि वह शौर्य दिवस के आयोजन करके हमारी सेना का मनोबल
बढ़ाने का कार्य करें। देश को एकता की सूत्र में बांधने वाले लौह पुरूष
सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को रन फाॅर यूनिटी का आयोजन
करेंगे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।