कानपुर जिला संवाददाता - रवि तहकीकात न्यूज़
कानपुर।
बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही इलाके में ज्वेलर्स की शॉप में चोरी के
इरादे से आये दम्पति और उसकी भांजी ने पहले दुकान पर सोने का सामान देखा और
जब पसंद न आने की बात कहकर जाने लगे तो दुकानदार ने उन्हें सामान के साथ
रंगे हाथों पकड़ लिया जिसके बाद उल्टा वे दुकानदार से ही बहस करने लगे
दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी जहां बर्रा पुलिस तीनो को गिरफतार कर थाने
ले आयी ।
क्या है मामला
जानकारी
के मुताबिक दोपहर बर्रा थाना स्थित कर्रही इलाके में विश्व बैंक निवासी
आकाश वर्मा की आकाश ज्वेलर्स के नाम से शॉप है जहां दोपहर एक दम्पति
उन्नाव निवासी उमा और उसका पति रतेंद्र अपनी भांजी को लेकर दुकान पर चोरी
के इरादे से पहुंचे जहां पहले तो दुकानदार से बाते कर इन लोगों ने काफी
सोने का सामान देखा जिसमें रेनू ने एक रिंग अपनी उंगली में पहन कर देखी
जबकि उसकी मामी उमा ने दुकानदार को बातों में उलझा रखा और मेज पर लॉकेट भी
मसाले की पुड़िया निकालकर उसमें छिपा लिया और काफी देर तक सामान देखा जब
पसंद नही आया तो उठ कर जाने लगे दुकानदार ने कहा कि पहले मैं अपना दिखाया
हुआ हर एक सामान मेच कर लूं जहां वह उल्टा उसपर ही बहस करने लगे और हक्कीकत
सामने आई तो दुकानदार दंग रह गया जहां पुलिस को बुलाने की सूचना पर
महिलाएं रोने लगी और आसपास भीड़ एक्टर हो गयी महिलाओ के पास से चोरी किया
हुआ सोने का सामान बरामद हुआ इस दौरान दुकानदार ने 100 नम्बरा पर इसकी
सूचना दी जहां मौके ओर बर्रा थाने की पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले गयी
एसएचओ
बर्रा रवि श्रीवास्तव ने बताया कि सर्राफा दुकानदार आकाश ने बताया कि एक
युवती और एक महिला के साथ उसका पति दुकान में खरीदारी के लिए पहुंचे जिसके
बाद इन लोगो ने दुकानदार को बातों में उलझकर सोने का सामान अपने बैग में
डाल लिया इस दौरान दुकानदार ने दोनों महिलाओं और पति को गिरफ्तार कर पुलिस
को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले
लिया है पूछताछ की जा रही है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।