जिला संवाददाता -रवि तहकीकात न्यूज़
पेट्रोल डीजल के दामो में रोजाना हो रही बढोत्तरी
को लेकर जहां आमजनता लगातार परेशान है वही दूसरी तरफ रसोई गैस में व्रद्धि
के कारण महंगाई की सीधी मार अब आम जन तक पहुंच चुकी है जिसको लेकर आये दिन
कोई न कोई राजनीतिक दल प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहे है इसी क्रम में आज
कानपुर में कांग्रेस का पूर्व विधायक अजय कपूर की अगुवाई में परेड स्थित
शिक्षक पार्क में विशाल धरना प्रदर्शन हुए और सरकार की नीति के खिलाफ रोष
प्रकट किया और मौजूदा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
सरकार मस्त जनता त्रस्त
प्रदर्शन
के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर व अब्दुल मन्नान ने सैकड़ो
कार्यकर्ताओ के साथ शिक्षक पार्क में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही देशभर मे
चर्चा का विषय बने राफेल डील पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया । वही इस विरोध
प्रदर्शन में आम जनता को इस जन विरोधी सरकार के खिलाफ जागरूक किया गया।
उन्होंने कहा की जिस तरह से जनता से झूठ बोलकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी
गद्दी पर बैठे और अब जनता को ही धोखा दे रहे जिसका नतीजा सबके सामने है
उन्होंने पेट्रोल और डीजल समेत गैस के दामो को कम करने की बात कही थी पर
अंतरराष्ट्रीय बजार में भाव कम होने के बावजूद भी लगातार दामो में बढ़ोत्तरी
हो रही है साथ ही सरकार की वादाखिलाफी अब जनता के सामने आ चुकी है।
उन्होंने कहा कि वही अब जनता सरकार की नीति को जान चुकी है और जनता आगामी
चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
और अभी देश की सेना
और आम लोगो का पैसा राफेल डील के तहत घोटाला करके यह सरकार खाने जा रही है
जिसका प्रमाण फ़्रांस के राष्ट्रपति भी कर चुके है जनता को इनकी कथनी करनी
से अवगत कराने के लिए कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता समर्पित है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।