कुशीनगर जनपद में ताबड़तोड़ हो रही मुसहरों की मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 15 September 2018

कुशीनगर जनपद में ताबड़तोड़ हो रही मुसहरों की मौत

Image result for मुसहरों

रिपोर्टर-ईश्वर चन्द पटेल(कुशीनगर) तहकीकात न्यूज़

मुसहरों के रहनुमा कहे जाने वाले वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में कुशीनगर जनपद में ताबड़तोड़ हो रही मुसहरों के मौत से इस समुदाय के लोग बीमारियों खौफ में जीने को विवश हैं ।
एक सप्ताह में कुपोषण के कारण 4 मुसहरों की मौत हो गई है। लेकिन इनका सूध जिला प्रशासन नहीं ले रहा है। आज शुक्रवार को जगंल खिरकिया निवासी एक 22 वर्षीय मुसहरी युवक की कुपोषण के कारण हुई बीमारी से जिला अस्पताल में मौत हो गई ,जबकि मृतक का भाई पप्पू ड़ेंगू की बीमारी से पीड़ित है उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय खदेड़ दिया
 
उस गांव के लोगों ने शव को गांव के समीप पडरौना -जटहां रोड पर रखकर जाम कर दिया। जिससे आवागमन लोगों बाधित हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों कड़ी मशक्कत करने के बाद जाम समाप्त कराया।

घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के दुदही विकासखंड के ग्राम दुलमा पट्टी निवासी संगीता देवी व उसके पुत्र श्याम की गत दिनों कुपोषण से हुई बीमारी से मौत हो गई थी,वही उसी परिवार का एक और बालक काल के गाल में समा गया। 
 
अभी इन मुसहरों का मौत का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि पडरौना कोतवाली के जगंल खिरकिया गांव निवासी स्वःसुदर्शन का पुत्र फेंकू मुसहर उम्र लगभग 22 वर्ष जो बीमारी से पीड़ित था जिसका इलाज परिजन जिला अस्पताल में करा रहे थे आज शुक्रवार की सुबह उसकी भी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने शव को लेकर गांव पहुंचे और गांव के समीप रोड को जाम कर दिया और प्रशासन से मुआवजा सहित अन्य सुविधा दिलाने की मांग करने लगे ।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को शांत करायी।योगी सरकार में हो रही ताबड़तोड़ मुसहरों की मौत से यह सवालिया निशान खड़ा होता है कि बर्तमान मुख्यमंत्री जब गोरखपुर का सांसद हुआ करते थे तो मुसहरों को सुविधा दिलाने के नाम पर कई बार आवाज उठाई और आन्दोलन भी किया था। लोग उन्हें मुसहरों के मसीहा कहने लगे थे। आज उन्हीं की सरकार में मुसहरों का मौत कुपोषण और बीमारी से रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस संम्बन्ध पूछे जाने पर सीएम एस बजरंगी पांडे ने बताया कि यहां से किसी मरीज को हटाया नहीं गया है बात मेरे संज्ञान में नहीं है।



No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।