जबरदस्त सफलता के बाद बढ़ाई योजना की अवधि - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 6 September 2018

जबरदस्त सफलता के बाद बढ़ाई योजना की अवधि


DESK TAHKIKAT NEWS

 प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) को असीमित अवधि तक जारी रखने का फैसला किया। कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि योजना को और आकर्षक बनाने के लिए सरकार ने ओवरड्राफ्ट सुविधा 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये तक करने का फैसला किया है। 
उन्होंने कहा कि इस योजना को जबरदस्त सफलता मिली है और लोगों को बैंक खाता खुलवाने के लिए कई और कदमों से प्रोत्साहित किया जाएगा। योजना के तहत अब तक 32.41 करोड़ खाते खोले गए हैं और इनमें 81 हजार 200 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। 

इनमें 53 फीसदी महिलाओं के खाते हैं जबकि 83 फीसदी खाते आधार से जोड़े गए हैं। पीएमजेडीवाई वित्तीय समावेशन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम के तौर पर अगस्त 2014 में शुरू की गई थी। इसका मकसद अधिक से अधिक लोगों को बैंक खाता, बीमा और पेंशन जैसी वित्तीय सेवाओं का लाभ दिलाना है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।