रिपोर्ट -रमेश यादव
इलाके में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरुद्ध सरकार द्वारा एससी-एसटी एक्ट में संशोधन कर फिर से लागू करने काे लेकर जगह जगह विरोध जताते हुए दुकानाे का बन्द रखा गया। गुरुवार को सुबह से ही इलाके में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में भारत बन्द के आह्वान के तहत लाेगाे ने बैठक कर दुकानों को बन्द करने का निर्णय लिया गया।
तथा तब तक सरकार के विरुद्ध आन्दोलन जारी रखने का भी फैसला लिया गया जब तक कि सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बहाल नहीं किया जाता है। जिला प्रभारी अनारक्षित समाज पार्टी बस्ती डा नन्द प्रताप त्रिपाठी ने समाज विरोधी व न्यायालय के आदेश के विपरीत सरकार द्वारा लिए गये निर्णय की निन्दा की गयी। अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा, डा प्रभाकर पान्डेय ने कहा कि सरकार द्वारा एससी एसटी एक्ट में किया गया संशोधन समाज काे जहां बाटने का कार्य कर रहा है तो वहीं सवर्णाे, पिछडी जातियों व अल्पसंख्यक जातियों के साथ भेदभाव अन्याय पूर्ण कार्य भी है।
कार्यक्रम को डॉक्टर प्रमोद कुमार दुबे ,करन सिंह ,रिंकू सिंह ,रामसागर वर्मा , रंजीत शुक्ल समाज सेवी , , पिंटू यादव ,महेश कुमार श्रीवास्तव ,शिवकुमार शुक्ल , विनोद कुमार यादव ,मोहहमद कमाल चौधरी ,जनार्दन गुप्ता ,एजाज अहमद सहित कई लोगों ने संबोधित किया तथा सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद एससी एसटी एक्ट में आनन-फानन में बदलाव कर बनाए गए कानून की निंदा की गई तथा आने वाले समय में सरकार को भी इसके दुष्परिणाम देने की चेतावनी दी थी अनारक्षित समाज के लोगों द्वारा किए गए इस भारत बंद से इलाके में दुकानें बंद होने से लोग नाराज भी थे तो वही सरकार द्वारा थोपे गए जबरदस्ती के कानून को लेकर इससे कई गुना नाराजगी भी थी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।