लखनऊ -महेंद्र मिश्रा ब्यूरो
राष्ट्रीय
बहेलिया जनजाति विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेमसिंह बहेलिया ने आज
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ज्ञापन देकर
पुलिस उत्पीड़न की शिकायत की। बहेलिया समाज के लोगों पर पुलिस अत्याचार की
कई घटनाएं बताते हुए उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
बहेलिया समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने ज्ञापन में बताया कि मुरादाबाद के
भोजपुर रूस्तमपुर तिगरी थाना के गजराम पुत्र करन सिंह को अमरोहा पुलिस
उठाकर ले गयी और परिवार से 2 लाख रूपये की मांग की गयी। पुलिस ने रूपया न
देने पर डकैती-लूट के मुकदमें दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी।
इसी प्रकार दूसरी घटना नोएडा के सेक्टर 20 में 7 लड़के जिनमें दो
नाबालिग हैं को नोएडा पुलिस ने बिजली करंट लगाकर उत्पीड़न किया। और उनके
परिजनों से 20 लाख की मांग की गयी। रूपया न देने पर पुलिस ने 5 लड़को को कई
मुकदमों में जेल भेजा गया। इसके अतिरिक्त तीसरी घटना मुरादाबाद थाना मझोला
में बहेलिया समाज के दलवीर को पुलिस आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी देकर
रूपये के लिये दबाव बना रही है।
ज्ञापन में कहा गया कि बहेलिया समाज गरीब, भूमिहीन, आवासहीन एवं
घुमन्तू जीवन बिताने वाला है। नोएडा में फर्जी घटनाओं में बहेलिया युवकों
को उठाकर उनसे जबरन जुर्म कबूल करवाकर जेल भेजा गया। मुरादाबाद व अन्य
जिलों में पुलिस उत्पीड़न की जांच हो।
अखिलेश यादव ने बहेलिया समाज को आश्वासन दिया कि उनके साथ
अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। समाज के कमजोर वर्गों के हितों का समाजवादी
पार्टी ने सदैव संरक्षण एवं समर्थन किया है।
ज्ञापन
देने वालों में नेम सिंह बहेलिया, दलवीर बहेलिया, संदीप बहेलिया, मुकेश
बहेलिया, महावीर बहेलिया, चंद्रहास बहेलिया, विजय सिंह बहेलिया, हजारा सिंह
बहेलिया, चंद्रपाल बहेलिया, लल्तू बहेलिया, मुन्हेरी, ऊषा, बृजेश देवी,
राजबाला, लज्जावती शामिल थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।