जिला संवाददाता -रवि तहकीकात न्यूज़
6 अक्टूबर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी के
नगर आगमन व उनके प्रस्तावित कार्यक्रमो को लेकर जिलाधिकारी विजय विश्वास
पंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ
एक महत्वपूर्ण बैठक की गई जहां महामहिम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की
रूपरेखा तैयार की गई व अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ
पुलिस अधीक्षक अनंत देव तिवारी भी मौजूद रहे।
बुधवार
को डीएम विजय विश्वास पन्त ने कार्यक्रमो की तैयारियों को लेकर
आलाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि 6 तारीख से पहले ही सभी
तैयारियां पूरी कर ली जाये उन्होंने अधिकारियो से चर्चा की। बात दें कि
राष्ट्रपति जी का पहला कार्यक्रम गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज
में,दूसरा कार्यक्रम सीएसए और तीसरा कार्यकम नरवल में होना है ।
इस
दौरान जिलाधिकारी ने आयोजकों से अपील करते हुए कहा कि जो भी गेस्ट्स
कार्यक्रमो में शिरकत करेंगे उन्हें निमंत्रण पत्र के साथ व्यक्तिगत परिचय
पत्र लाने के लिए कहा जाय। पीडब्लूडी विद्युत,नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग
समय से अपने जो भी बचे हुए कार्य है जल्द ही उन्हें पूरा कर अवगत कराए।
बेठक में केडीए वीसी किंजल सिंह, एडीएम एफआर संजय चौहान,समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।