रिपोर्ट- अंजली
कन्नौज - एक घर में अचानक सांप निकलने की रोचक घटना घटी।
सांपो को देखकर दहशत में आये ग्रामीणो ने इसकी जानकारी सपेरों को दी ।
ग्रामीणों ने साँपों को पकड़वाने के लिए सपेरे बुला लिए। जब सपेरों ने
सांपो को निकालाना शुरू किया किया तो दुनिया के सबसे जहरीले सांपो में गिने
जाने वाले 14 किंग कोबरा सांप निकले और में आधा सैकड़ा से ज्यादा सांप के
अंडे निकले है। कच्चे घर से 14 कोबरा निकलने से गांव में दहशत फैल गई।
वहीं कच्चे घर और भी सांप होने का सपेरों ने अनुमान लगाया है। जिससे परिवार
के लोग घर में जाने से भी डर रहे हैं। वहीं घर के लोग दूसरों के घरों में
सोने पर मजबूर हो रहे हैं।
कन्नौज
के तिर्वा तहसील के अहेर गांव का पूरा मामला है जहां महेश गुप्ता पुत्र
सियाराम अपने परिवार के साथ कच्चे घर में रहता है। बीते तीन दिन पहले घर
में एक काला सांप दिखाई पड़ा था। जिसको ग्रामीणों ने पकड़कर लाठी-डंडों से
मार डाला था।
उसके बाद फिर एक सांप दिखाई पड़ने से परिजन चितिंत हो गए।
बुधवार को परिजनों ने सपेरों को बुलवा लिया। जैसे ही सपेरों ने घर में जाकर
अपनी बीन बजाई तो दो-तीन सांप इधर उधर मडराने लगे। जिसको देखकर परिजनों के
होश उड़ गए। आखिर में सपेरों ने कच्ची दीवारों को खोदकर 14 काले सांप को घर
से निकाल लिया। वहीं सपेरों का अनुमान है कि इस कच्चे मकान में अभी और भी
सांप हो सकते हैं। महेश गुप्ता के घर काले सांप निकलने से पूरे गांव में
दहशत फैल गई।
कच्चे घर में है बसेरा, नहीं मिला आवास


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।