ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
कानून व्यवस्था पर टिप्पड़ी करते हुए डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नही जाएगा नियम, कानून का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी चुनावी संकल्प पत्र में संकल्प लिया था उससे वह विमुख नही हुई है और सभी वायदे हम पूरा करेंगे
कानपुर-- यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा शहर पहुंचे जहां उन्होंने पहले
ओईएफ पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत की और फिर सर्किट हाउस पहुंचकर
पत्रकारों से वार्ता की।
वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार है
कि ढाई महीने तक चलने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षाएं मात्र 16 दिन में ही सम्पन्न करा दी जाएँगी। हर
परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरों के दायरे में होगा और परीक्षा पूरी
तरह से पारदर्शी होगी। परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर व इन्वर्टर की व्यवस्था
की जाएगी। साथ ही 200 मीटर के दायरे पर पूरी तरह से सख्ती बरती जाएगी।
कि कोई
भी अराजक तत्व किसी भी तरह की कोई हरकत न कर सके। और जो विद्यालय 3 वर्ष
पूरे नही कर सके है या ब्लैकलिस्ट में है उन्हें परीक्षा केंद्र नही बनाया
जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी
ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि
शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की भर्तियां ऑनलाइन की जाएंगी या पूर्व की तरह
पैसों का लेनदेन कर नियुक्तियां पाने का खेल समाप्त कर दिया गया है। अब सब कुछ
ऑनलाइन होगा सभी को यह पता होगा कि किस जिले में कितनी रिक्तियां है और
उनकी भर्ती किस तरह होनी है। नियुक्ति होने पर जॉइनिंग लेटर घर बैठे ही
प्राप्त हो जाएगा। किसी अधिकारी के चक्कर लगाने की जरूरत नही।
कानून व्यवस्था पर टिप्पड़ी करते हुए डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नही जाएगा नियम, कानून का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी चुनावी संकल्प पत्र में संकल्प लिया था उससे वह विमुख नही हुई है और सभी वायदे हम पूरा करेंगे
किसानों
के मुद्दे पर दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा वह पार्टी है जिसने बीते वर्ष
में 75 प्रतिशत व्यय केवल ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए किया है और
हमारे किसानों ने यह कभी सपने में नही सोचा होगा कि उन्हें अपनी फसल का डेढ़
गुना मूल्य मिलेगा और उनको मुफ्त में सिंचाई उपलब्ध होगी।साथ
ही उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ और गाँव स्तर तक मजबूत है और पूरी मजबूती के
साथ अपने कार्यकर्ताओ का साथ देती है भाजपा पर जनता को पूरा विश्वास है
बीजेपी किसी के ऊपर अत्याचार नही होने देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अब
जनता के समर्थन के बल पर भारत मे बीजेपी की बाढ़ आ गई है और उस बाढ़ से लड़ने
की ताकत किसी दल में नही है।
मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की शुरू हुई राम वन गमन यात्रा को लेकर यूपी के
डिप्टी सीएम ने मजाक उड़ाते हुए कहा की वैसे तो मै किसी के बारे में
टिप्पड़ी नहीं करता हु लेकिन ऐसा न हो की उतर कर गले लगा ले उसी में आंख मार
दे इसके साथ उन्होंने लखनऊ में विवेक तिवारी की ह्त्या करने वाले सिपाही
प्रशांत के समर्थन में उसके साथी सिपाहियों द्धारा सोशल मिडिया पर चलाई जा
रही मुहीम पर उन्होंने सिपाहियों को चेतवानी देते हुए कहा की सरकार नियम
कानून से चलती है नियम तोड़ने वाला छोटा हो चाहे बड़ा वह कठोरतम दंड का
भागीदार बनेगा.


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।