ऐतिहासिक हो सकता है दूसरा वनडे मैच , 950 वनडे मैच खेलने के लिए भारत को अब सिर्फ एक मुकाबला और खेलना हैं - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 23 October 2018

ऐतिहासिक हो सकता है दूसरा वनडे मैच , 950 वनडे मैच खेलने के लिए भारत को अब सिर्फ एक मुकाबला और खेलना हैं



सत्य प्रकाश चौधरी

पांच मैचों की वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले को भारत ने महज़ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया. लेकिन वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ों ने धमाकेदार अंदाज़ में बोर्ड पर 322 रन लगा दिए. इसके जवाब में कप्तान विराट कोहली(140) और रोहित शर्मा(152 रन) की पारियों से भारत ने आसानी से इस लक्ष्य को 43वें ओवर में ही हासिल कर लिया





भारत ने अब तक दुनिया में सबसे अधिक 949 वनडे मैच खेले हैं। 950 वनडे मैच खेलने के लिए भारत को अब सिर्फ एक मुकाबला और खेलना हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 अक्टूबर को खेला गया पहला वनडे मैच टीम इंडिया का 949वां वनडे मैच था और 24 अक्टूबर को दूसरा वनडे मैच खेल जाना है। यानी, 24 अक्टूबर को जो मैच भारत खेलेगा वो टीम इंडिया का 950वां वनडे मुकाबला होगा। इसी के साथ भारत दुनिया में 950 वनडे मैच खेलने वाला पहला देश बन जाएगा। भारत ने अभी तक पूरी दुनिया में सबसे अधिक 948 वनडे मैच खेले हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया (916) है। इन दोनों देशों के अलावा किसी भी टीम ने 900 वनडे मैच नहीं खेले हैं। वैसे, पाकिस्तान (899) इसके बेहद करीब है और इसी महीने अपना 900वां वनडे खेल लेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।