अमित सिंह बस्ती
केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं में ग्राम
प्रधानों ने विशेष सहयोग देकर गाँव के गरीब जनता तक योजनाओं का लाभ दिलाने
का कार्य किया है वह काफी सराहनीय है इसके लिए जिले के प्रधानों को
सम्मानित भी किया जाएगा।उक्त बातें जिलाधिकारी डॉ0 राज शेखर ने व्यक्त
किया।
आज विकास भवन सभगार में जिले के अखिल भारतीय
प्रधान संगठन के जिले और ब्लॉक के पदाधिकारियो के साथ जिलाधिकारी बस्ती
डॉ0राजशेखर की अधयकता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी ने
केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं में प्रधानों ने विशेष सहयोग देकर गाँव
के गरीब जनता तक योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया है वह काफी सराहनीय
है।
जिलाधिकारी डॉ0 राजशेखर ने बैठक में मुख्यमंत्री
सामूहिक विवाह योजना में जनपद के प्रधानों से नवम्बर माह में 14 सौ जोड़ो की
शादी करने का आह्वान किया है जिसमे संगठन के पदाधिकारियो ने प्रत्येक गाँव
से दो-दो शादी कराने का आस्वाशन दिया है।जिलाधिकारी ने प्रधानों की
प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधान अपने गांव का प्रधान मंत्री है सरकार की
योजनाओं को आंम जान तक पहुँचाने के लिए उनकी सहभागिता बहुत ही आवश्यक
है।उन्होंने प्रधान संगठन के पदाधिकारियो से मतदाता पुनरीछन में 28 अक्टूबर
को बूथ स्तर पर जाकर गांव के 18 वर्ष से ऊपर के सभी मतदाताओं का नाम सूची
में शामिल कराये और मृतक या बाहर रहने वाले लोगो का नाम सूची से हटवा
दे।वही सभी संगठन के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी के सभी सरकारी योजनाओं में
बढ़ चढ़ कर पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है।कार्यक्रम को परियोजना निदेशक
आर0पी0सिंह,उपयुक्त मनरेगा,उपयुक्त यन0आर0यलयम0 महेन्द्र पाण्डेय, जिला
विकास अधिकारी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह,जिलाध्यक्स अमित
सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष परमहंस शुक्ल,कपिलदेव चौधरी,अनिल सिंह,जयप्रकाश
पांडेय,बिन्दु यादव,श्याम चरन शुक्ल,कमल सिंह,मण्डल अध्यक्ष गंगाराम
यादव,खंडविकास अधिकारियो के साथ समाजकल्याण अधिकारी सहित अन्य लोगो ने अपने
अपने सुझाव रखे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।