रिपोर्ट-अरविन्द शर्मा कानपुर देहात
देश व प्रदेश सरकारें गांव में रहने वाली गरीब जनता को लाभान्वित करने के लिए तमाम योजनाएं भले ही क्यों न चला रही हो लेकिन प्रशासनिक भ्रष्ट तंत्र के सामने ये सारी योजनाएं गांव की जनता तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देती हैं ऐसा ही एक नजारा कानपुर देहात के ब्लाक संदलपुर क्षेत्र के एक गावमें देखने को मिला जहां वीडीओ, सचिव और प्रधान के भ्रष्टाचार के चलते गांव आज भी विकास की राह देख रहा है और गांव की जनता सरकार का मुंह ताकनेमें लगी है कि कब सरकार कि नजरे इनायत हो ओर गाव भी विकास कि मुख्यधारा से जुड़ सके |
मलबे मे तब्दील हो चुके ये मकान , खंडर मे तब्दील हो चुके अपने मकान के आगे खड़े होकर अपनी बेबसी की दास्तान बयान करती ये महिलाए,बुजुर्ग ओर ग्रामीण बेबश आंखो से सरकार से न्याय ओर विकास की राह देखते हुये ग्रामीण ,अपने ओर अपने बच्चो के सर छुपाने के लिए महफूज जगह मांगती ये महिला ये मंज़र है
पूरा नजारा कानपुर देहात के ब्लाक संदलपुर के पल्हनापुर गाँव का है , जहा
भ्रष्ट प्रधान राधादेवी ओर सचिव सुखदेव ने गाँव की ऐसी तस्वीर बना दी जिसे
देख आप दंग रह जाएंगे दरअसल इस गाव कि प्रधान राधादेवी है लेकिन प्रधानी
का पूरा कार्यभार राधादेवी के पति अंकित ओर ससुर दीपु सिंह देखते है
जिनहोने ग्राम पंचायत मे तैनात सचिव के साथ मिल कर अपात्रो को सरकारी आवास
आवंटित कर दिये ओर जो पात्र है जिनके पास सर छुपाने की जगह नहीं है जो
झोपड़ी मे रह के गुजर बसर कर रहे है उन्हे सरकारी आवास नहीं दिये गए ,हालात ये है की गाँव के तमाम मुफलिस गरीब परिवार ऐसे मकान मे रह रहे है जो कभी भी गिर सकते है ओर बड़ा हादसा हो सकता है , लेकिन प्रधान ओर सचिव ने इन ग्रामीणो की एक न सुनी ओर आवास के लिए तीस हज़ार रुपयो की रिश्वत तक माग डाली ,लोगो की ज़िंदगी बद से बदतर हो गई है लेकिन भ्रष्ट प्रधान पर इस बात का कोई फर्क नही पड़ता | ओर जम कर धन उगाही कर अपनी जेब गरम करने मे लगा है |
वही अगर गाव मे खुले मे शौच की बात की जाय तो क्या बुजुर्ग ,क्या महिलाए ,क्या बच्चे सभी को खुले मे शौच जाना पड़ रहा है इस गाव के करीब 80 प्रतिशत लोग आज भी खुले मे शौच जाने को मजबूर है ,ग्रामीणो का आरोप है की प्रधान भेदभाव कर शौचालय आवंटन करने मे लगा है ओर हम लोगो से शौचालय के लिए दो हज़ार रुपए मांगता है हम लोग गरीब है इतने रुपए कहा से लाये |
वहीं कई ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं ने मीडिया के मध्यम से सरकार से गुहार लगाई की पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और गांव में पात्रों को आवास और शौचालय आवंटित किए जाएं , वहीं
ग्रामीणों ने प्रधान पर यह भी आरोप लगाया की ग्राम प्रधान के परिजन दबंग
और अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं जिनके पास हम लोग अगर अपनी फरियाद लेकर
जाते हैं तो मारपीट पर आमादा हो जाते हैं
ग्राम प्रधान और उनके परिजनों की
गांव में दहशत इतनी
है कि गांव में इनके खिलाफ बोलने के लिए हर कोई तैयार भी नहीं होता जबकि
चुनाव से पूर्व ग्राम प्रधान की हैसियत गरीबी की कगार पर थी लेकिन चुनाव
जीतने के बाद प्रधान गांव का सबसे रईस व्यक्ति बन गया यह सब भ्रष्टाचार
नहीं तो क्या है , क्या इस सरकार में शिकायत कर्ताओं के लिए सारे दरवाजे बंद हो चुके हैं, क्या इस सरकार में भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी |
इस
संदर्भ मे जब हमने ज़िले के जिला अधिकारी से बात कि तो शौचालय पर वेश लाइन
सर्वे की बात कह कर अपना बचाव किया ओर कहा की आपके माध्यम से मामला संज्ञान
मे आया है इस गाव मे 80 प्रतिशत लोग अगर बाहर शौच के लिए जारहे है तो ये
आश्चर्य का विषय है हम यहा संबन्धित अधिकारियों की टीम को भेज कर शौचालय ओर
विकास कार्य के मामले की जांच कराई जाएगी ओर सचिव ओर प्रधान अगर दोषी पाए
जाएंगे तो निश्चित उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी |
राकेश कुमार सिंह ( जिला अधिकारी कानपुर देहात )
इस
संदर्भ मे जब हमने ज़िले के जिला अधिकारी से बात कि तो शौचालय पर वेश लाइन
सर्वे की बात कह कर अपना बचाव किया ओर कहा की आपके माध्यम से मामला संज्ञान
मे आया है इस गाव मे 80 प्रतिशत लोग अगर बाहर शौच के लिए जारहे है तो ये
आश्चर्य का विषय है हम यहा संबन्धित अधिकारियों की टीम को भेज कर शौचालय ओर
विकास कार्य के मामले की जांच कराई जाएगी ओर सचिव ओर प्रधान अगर दोषी पाए
जाएंगे तो निश्चित उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी |
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।