सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह मनाया जायेगा - राष्ट्रीय लोकदल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 18 October 2018

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह मनाया जायेगा - राष्ट्रीय लोकदल

चीफ रिपोटर up - चन्द्र मोहन तिवारी


राष्ट्रीय लोकदल द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक “सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह” मनाया जायेगा 


जिसकी शुरूआत राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी जनपद इलाहाबाद में 25 अक्टूबर को आयोजित पदयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर करेंगे उनके साथ में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद भी मौजूद रहेंगे। 

यह जानकारी देते हुये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे सप्ताह किसानों को सम्मानित करने का काम करेंगे

और किसान से सम्बन्धित बैठके, चौपाल, सभाएं, पदयात्राएं आयोजित करेंगे। दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने सभी जोनल अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों तथा फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्षों को निर्देशित किया है

कि अपने अपने जनपद में सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह का सफल आयोजन करें और किसान की आवाज को बुलंद करने का काम करें। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व किया जो कि बहुत सफल रहा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।