ब्यूरो गोरखपुर-कृपा शंकर चौधरी
गोरखपुर - जूनियर हाईस्कूल चिलबिलवा क्षेत्र पिपराइच के बच्चों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से गांव के लोगों को स्वच्छता से होने वाले फायदे और नुक्सान के संबंध में जानकारी दी गई।
गौरतलब है कि सरकार के द्वारा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और लोगों को इस संबंध में जागरुक करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन भी ब्यय किए जा रहे है।
सरकार के इस जनोपयोगी कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए जूनियर हाईस्कूल चिलबिलवा के अध्यापकों द्वारा बच्चों के माध्यम से स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रैली के दौरान ब्लाक से आएं अधिकारियों की टीम भी साथ साथ चल रही थी जिनके द्वारा स्वच्छता से होने वाले फायदे एवं नुकसान के संबंध में जानकारी दी गई ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय अध्यापक संतोष सिंह की अहम भूमिका रही। संतोष सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में ज्ञान के साथ साथ जागरूकता पैदा होती है जो बच्चों के भविष्य के लिए फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि यदि इस अभियान से विद्यालय का एक बच्चा भी जागरूक होता है तो समझिए हमने एक परिवार को जागरूक किया है।
उक्त कार्यक्रम में मनोज कुमार श्रीवास्तव (ADO), फेंकनी देवी (प्रधान), रविभान सिंह (प्रoअo), अभय श्रीवास्तव(अध्यापक), संतोष सिंह (अध्यापक),वकील कुमार (सेक्रेटरी), देवेंद्र कुमार (स्वच्छता ग्राही),शिवचंद (PRP) आदि उपस्थित रहे

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।