बढ़ती महंगाई,और भ्रष्टाचार को लेकर ,भारतीय जनमानस पार्टी इको गार्डन लखनऊ में किया धरना प्रदर्शन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 11 October 2018

बढ़ती महंगाई,और भ्रष्टाचार को लेकर ,भारतीय जनमानस पार्टी इको गार्डन लखनऊ में किया धरना प्रदर्शन



  चीफ रिपोटर  up - चन्द्र मोहन तिवारी -
भारतीय जनमानस पार्टी के द्वारा बढती महंगाई सम्बन्धी मांगो को लेकर धरना स्थल  इको गार्डन आलमबाग लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया गया पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगन्नाथ मिश्र ने कहा महंगाई, भ्रष्टाचार एवं महिला उत्पीडन हो रहा है जबकि केंद्र व राज्य में बी जे पी की सरकार है हमारी पार्टी उक्त कि तरफ ध्यान आकर्षित करना चाहती है अगर इस तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित नही हुवा तो आने वाले चुनाव में गरीब पीड़ित जनमानस मौजूदा सरकार को सबक सिखाएगी , रोज बढ़ रही महंगाई ने गरीब जनमानस को भुखमरी कि कगार पर ला खड़ा किया है 
भारतीय जनमानस पार्टी की मांग पर सरकार को पुनः विचार करने कि जरुरत है, पार्टी कि मांगे निम्न है
1- घरेलू गैस सिलेंडर एवं एल पी जी ,सीयनजी, डीजल, पिट्रोल पर टेक्स एवं दाम में कटोती किया जाए,
2- बिजली की दर गरीब जनमानस को न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराया जाये इतना भारी बढ़ोतरी बिजली यूनिट बिल गरीब जनमानस की आर्थिक स्थिति को त्रस्त कर रही है,
पार्टी कि मांगो को सरकार ध्यान में लेकर तत्काल कार्यवाही करे अन्यथा पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी जिलो में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी जिसकी पूर्ण जिमेदारी शासन प्रशासन कि होगी  सरकार को आने वाले चुनाव खामियाजा भुगतना पड़ेगा |

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।