लखनऊ - महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ
पाण्डेय ने आज कहा कि आजादी के बाद पिछड़े वर्ग के वोटों के सहारे सत्ता
हथियाने वाले सपा-बसपा और कांग्रेस जैसे अवसरवादी दलों ने पिछड़े वर्ग का
इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक के रूप में किया।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को लोकसभा चुनाव में
अभूतपूर्व विजय दिलाने और फिर उ0प्र0 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी
पार्टी के कुशासन से प्रदेश को निजात दिलाने में पिछड़े वर्ग के लोगों ने
अहम भूमिका अदा की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आज वाराणसी में भाजपा पिछड़ा वर्ग
मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि जनसंघ काल से ही
पिछड़े वर्ग के लोगों ने देश हित में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाहन करते
हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। भाजपा के गठन के बाद पिछड़े
वर्ग का समाज उसका सबसे बड़ा आधार बना। उन्होंने कहा कि समाजवाद का नारा
देकर पिछड़ो के हितैषी बनकर सत्ता में आये सपाई कुनबे ने सिर्फ अपने परिवार
के लोगों के विकास की चिन्ता की, ब्लाक प्रमुख से लेकर सांसद, मंत्री और
मुख्यमंत्री बनाने तक में एक ही घर-परिवार और खानदान के लोगों को
प्राथमिकता दी गई।
उन्होंने कहा कि पिछडा मोर्चा भाजपा का अभिन्न अंग है केंद्र की मोदी सरकार ने पिछडा वर्ग को ताकत प्रदान करते हुए समाज मे बराबरी का दर्जा प्रदान किया उन्होने कहा कि गैर भाजपा दलो ने हमेशा पिछडो को बरगलाने का कार्य किया जबकि भाजपा ने उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया
डा. पांडेय ने कांग्रेस को आडे हाथो लेते हुए कहाकि वोट बटोरने के लिए
लोगो ने गाँधी जी के टाईटल का इस्तेमाल तो कर लिया लेकिन उनके विचारों को
ताख पर रख दिया वही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जी
के सपनो को साकार करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान चलाया जो आज एक जन आंदोलन
के रुप में आपके सामने है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।