ब्यूरो कानपुर
- रवि गुप्ता
महानगर में आज अरबो की चोरी की एफआईआर दर्ज होने से कौतुहल का विषय बना हुआ है जिस एफआईआर में ना सिर्फ अरबो के हीरे जवाहरात चोरी करने का आरोप है बल्कि कोर्ट के आदेशों की अनदेखी कर अरबो का माल उड़ाने का मामला समने आया है।
थाने में दर्ज हुई चोरी की एफआईआर में 100 किलो सोना और करोडो के
हीरे चोरी की बात सामने आई है। कानपुर के बड़े सर्राफा कारोबारी जुगल
किशोर की तिजोरी से गायब अरबो के जेवरात की पड़ताल मेंपुलिस जुट गई है। इस
है प्रोफ़ाइल मामले ने सर्राफा कारोबारियों को भी सकते में डाल दिया है। आप
को तफ्सील से बताते है क्या है पूरा मामला।
शहर के थाना
फीलखाना थाना क्षेत्र के बिरहनारोड पर स्थित सरार्फा के बड़े कारोबारी जुगल
किशोर जेवलर्स का शो रूम स्थित है। जिसमे रुचिकर रस्तोगी और उसका चाचा पंकज
रस्तोगी का मालिकाना हक़ को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। 2013 में
मालिकाना हक़ को लेकर डिस्टिक जज के आदेश से जेवलरी के शोरूम की तिजोरी में
दो ताले लगवाए गए थे वादी रुचिकर रस्तोगी की माने तो उस वक्त तिजोरी
में 100 किलो सोना 500 किलो चांदी समेत ,करोडो के हीरे और आभूषण बंद थे।
लेकिन रुचिकर के चाचा पंकज ने कुचक्र रचते हुए एक ओर जहा चोरी छिपे तिजोरी
का ताला तोड़ कर अरबो रूपए का माल हाथ साफ़ कर दिया तो वही दूसरी ओर जिला जज
के आदेशों को टाक पर रखते हुए अपने साथी के हवाले शो रूम कर दिया। जब इस
बात की भनक रुचिकर रस्तोगी को लगी तो वह शोरूम पहचा और देखा की तिजोरी में
रक्खा अरबो का हीरा जवाहरात गायब है। जिसके बाद उसके पैरो तले जमीन खिसक
गई। अधिकारियो के चक्कर लगाने के बाद आज पुलिस के उच्च अधिकारियो के आदेश
पर थाना फीलखाना में अरबो की चोरी की एफआईआर दर्ज हुई है।
बहराल पुलिस इस हाई प्रोफ़ाइल मामले में गिरफ़्तारी से बचते हुए फूक फूक कर कदम रख रही है। एसपी
ईस्ट राजकुमार अग्रवाल ने बताया की प्रथम दृष्ट्या डीजे के आदेशों की
अवेहलना कर वादी के रिस्तेदारो ने षडियंत्र तो जरूर रचा है। लेकिन इस मामले
की गान्धता से जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।