लखनऊ -सत्य प्रकाश चौधरी
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक आज
पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। आगामी लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते
हुए महिला मोर्चा ने आगामी कार्यक्रमों की योजना पर चर्चा की। बैठक में
उपस्थित महिला मोर्चा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए पार्टी के
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि लोकसभा के आगामी चुनाव में
महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
बंसल ने कहा कि
केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के कल्याण के
लिए योजनाएं बनाकर उनको क्रियान्वित करने का काम किया है। उन्होंने उज्जवला
योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना सहित कई अन्य योजनाओं
का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी की
दृष्टि से हर बूथ पर कम से कम दो महिला कार्यकर्ता सक्रिय हो, इसके लिए
महिला मोर्चा को योजनापूर्वक काम करना चाहिए।
महिला
मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय
किया गया कि महिला मोर्चा की प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष और महिला
कार्यकर्ताओं की प्रेरणास्रोत राजमाता विजय राजे सिंधिया की स्मृति में
महिला मोर्चा की कार्यकर्ता द्वारा तीन दिवसीय मैराथन यात्रा का आयोजन किया
जायेगा।
यह यात्रा 13 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर 15 अक्टूबर तक चलेगी।
मैराथन यात्रा सैया से शुरू होकर आगरा, मथुरा वृन्दावन होते हुए कोसी पर
समाप्त होगी।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया
प्रभारी सुनीता बंसल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह के
निर्देशानुसार इस यात्रा को सफल बनाने के लिए महिला मोर्चा की बहनों के साथ
सभी प्रमुख बहने भी इसमें शामिल होगी। इन तीन दिवसीय कार्यक्रम में महिला
सशक्तिकरण की दिशा में उज्जवला योजना अभियान से जुड़े परिवारों के साथ चाय
पे चर्चा नवमतदाता युवक-युवतियों से संवाद स्वास्थ्य शिविर, बुद्धिजीवी
सम्मेलन इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
महिला मोर्चा की प्रदेश
कार्यसमिति को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। महिला मोर्चा द्वारा सघन व
व्यापक स्तर पर समाज के प्रभावी व प्रबृद्ध बहनों से संपर्क व उनके सम्मेलन
की एक विस्तृत कार्ययोजना भी बनाई गई है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।