लखनऊ -विराट चौधरी
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर सांसद ने गुजरात प्रदेश में नवजात बलात्कार की वीभत्स व अप्रिय घटना के बाद फैली भीड़ की हिंसा व उसमें मारे व पीटे जा रहे तथा गुजरात छोड़ने को मजबूर किये जा रहे उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारतीयों की भयावह स्थिति हेतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार को और इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी निन्दा की है।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर सांसद ने गुजरात प्रदेश में नवजात बलात्कार की वीभत्स व अप्रिय घटना के बाद फैली भीड़ की हिंसा व उसमें मारे व पीटे जा रहे तथा गुजरात छोड़ने को मजबूर किये जा रहे उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारतीयों की भयावह स्थिति हेतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार को और इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी निन्दा की है।
प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश व समाज में
जिस भीड़वादी संस्कृति का निर्माण किया है, गुजरात उसकी व्यवहारिक परिणति
है। गुजरात पहले भी भारतीय जनता पार्टी के नवोन्मोषी संस्कृति का
प्रयोगशाला रह चुका है।
अभी
तक 40,000 उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश आदि के गरीब, मजदूर अपनी
आजीविका, फंसा वेतन, रिहायश व अपना रिहायशी सामान छोड़ पलायन कर विस्थापित
हो चुके हैं। गांधीनगर, अहमदाबाद, पाटन, साबरकाण्ठा, महसाना में जो आगजनी
और मारपीट की घटनाएं उत्तर भारतीयों के ऊपर सामने आयीं उसके लिए भाजपा
सरकार सीधे-सीधे जिम्मेदार है।
जीवन
हेतु जीविका की तलाश में गुजरात गये उत्तर प्रदेश व बिहार के गरीबजन का
जीवन भारतीय जनता पार्टी व उसकी गुजरात सरकार ने भीड़ के हाथों सौंप दिया
है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा घोषित उत्तर प्रदेश
के अयोग्य नौजवान गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की योग्य सरकार का शिकार
हो रहे हैं।
राजबब्बर ने कहा कि लगभग 200 लोगों की गिरफ्तारी एवं लगभग 500 उत्तर
भारतीय लोगों के ऊपर नामजद एफ.आई.आर. इस बात का प्रमाण देती है कि गुजरात
प्रदेश की भाजपा सरकार बांटो और राज्य करो की नीति पर चल रही है ये नीतिगत
कुशासन और क्षेत्रवाद में देश की जनता को बांटने की साजिश है।
गंगा मईया के स्वघोषित पुत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खामोशी प्रदेश सरकार का अराजक ताकतों को संरक्षण इस बात का सबूत है कि भाजपा सरकार उत्तर भारतीयों के खिलाफ नीतिगत कुशासन और षडयंत्र रचकर उनको गुजरात से विस्थापित कर रही है। उ0प्र0 एवं बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाते हुए उत्तर भारतीय विकास परिषद के कार्यकर्ताओं केा जबरन गिरफ्तार कर झूठे मुकदमें लगाये जा रहे हैं।
यह
दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अभी तक उ0प्र0 के
गुजरात में प्रताड़ित लोगों के जान-माल की रक्षा हेतु न गुजरात सरकार से बात
की है और न ही उ0प्र0 के वाराणसी से सांसद एवं प्रधानमंत्री से वार्ता ही
की है। प्रदेश सरकार की प्रवासी श्रमिकों के जीवन, जीविका व उपार्जित धन के
प्रति इस तरह की असंवेदनशीलता, उदासीनता, उपेक्षा व दूसरे प्रदेशों की
सरकारों को कड़ा संदेश न देने की प्रवृत्तिगत अक्षमता ने प्रदेशवासियेां के
जीवन को देश के विभिन्न प्रदेशों में असुरक्षित बना दिया है।
उ0प्र0
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर सांसद के निर्देश पर गुजरात
में प्रदेशवासियों के खिलाफ किये जा रहे उत्पीड़नात्क कार्यवाही के विरोध
में प्रदेश की सभी जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों द्वारा कल दिनांक 9 अक्टूबर
को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जायेगा।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।