तहकीकात न्यूज़ मिडिया डेस्क
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल
खुराना का लंबी बीमारी के बाद शनिवार देर रात दिल्ली में स्थिति उनके घर
में निधन हो गया. वह 82 वर्ष के थे. उनके परिवार ने यह जानकारी दी है.
खुराना के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं. उनके एक बेटे का
पिछले महीने निधन हो गया था. खुराना दिल्ली के पूर्व मुख्य्मंत्री, पूर्व
केंद्रीय मंत्री के अलावा राजस्थान के राज्यपाल भी रहे.
खुराना को छाती में संक्रमण था और पिछले
कुछ दिनों से बुखार भी था. शनिवार सुबह से ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत
हो रही थी. उन्हें पांच साल पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था और तब से वह बीमार चल
रहे थे. परिवार ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा.
मदन लाल खुराना 1993 से 1996 तक दिल्ली के सीएम रहे. वाजपेयी सरकार में
केंद्रीय मंत्री बनाए गए. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से बीजेपी में आए मदन
लाल खुराना को 2004 में वाजपेयी सरकार के आखिरी दौर में राजस्थान का
राज्यपाल बनाया गया था.
मदन लाल खुराना का जन्म 15 अक्टूबर 1936
में पंजाब के शहर लयालपुर में हुआ था. बंटवारे का बाद लयालपुर पाकिस्तान का
हिस्सा बना और शहर का नाम बदलकर फैसलाबाद कर दिया गया. खुराना ने करीब 12
साल की उम्र पाकिस्तान के लयालपुर से अपना घर बार छोड़कर दिल्ली कूच किया
और यहीं आबाद हुए. छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने
वाले खुराना इलाहाबाद स्टूडेंट यूनियन के जनरल सेक्रेटरी चुने गए. अपनी
नौजवानी की उम्र में जनसंघ से जुड़ गए.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।