मिडिया डेस्क
तेल की कीमतों में आज
लगातार 11वें दिन गिरावट देखी गई. दिल्ली में तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर
40 पैसे और डीजल पर 33 पैसे की कटौती की. इस कटौती के बाद पेट्रोल 80 रुपये
05 पैसे और डीजल 74 रुपये 05 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.
वहीं, मुंबई की बात करें तो आज पेट्रोल की
कीमत 85 रुपये 54 पैसे और डीजल की कीमत 77 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर है.
यहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 39 और 35 पैसे की गिरावट दर्ज की गई
है.पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में कमी की वजह से हो रही
है. तेल बाजार विश्लेषक फिलहाल नरमी बनी रहने की उम्मीद कर रहे हैं. ऐसे
में पेट्रोल और डीजल के भाव में और कमी आ सकती है.
11 दिनों से जारी तेल की कीमतों में
गिरावट के दौरान पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये 78 पैसे औप डीजल पर 1 रुपये
64 पैसे की कटौती की गई है. जानकारी हो कि पिछले हफ्ते 18 अक्तूबर से
लगातार तेल के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।