ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
पिछले कई दशकों में सपा के साथ अहम सदस्य के रूप में जुड़े रहे राज्यसभा सदस्य अमर सिंह सपा के पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ दिल्ली से एफआइआर यात्रा शुरू की जिसको लेकर वह आज शाम कानपुर पहुंचे और जहां हिन्दू वाहिनी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया साथ ही अमर सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। इस एफआईआर यात्रा का उनका मकसद था कि समाज के सामने आज़म खान का असली चेहरा सामने आए।
सपा में रहना है तो अल्लाह अल्लाह कहना है
जब मैं उस वक्त सपा के साथ था तब तत्कालीन नेता मुलायम सिंह यादव का आदेश था समाजवादी पार्टी में रहना है तो आज़म खान का सहना है और अल्लाह अल्लाह करना है लगातार 20 वर्षो से आज़म खान की गालियां सुन रहा हूँ। और इस बार आज़म ने बिना किसी विवाद के कह दिया कि अमर सिंह जैसे लोग और उनकी बेटियां को तेजाब से नहला दिया जाए। जिसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत राज्यपाल और सीएम योगी से की जहां मुख्यमंत्री ने आदेश भी दे दिया लेकिन पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री बलराम यादव को यह जिम्मेदारी सौंप दी कि आजम एक कद्दावर नेता है उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं होना चाहिए जिसके बाद आज़मगढ़ पुलिस ने आज़म खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही किया। पहली बार ऐसा देखा कि पुलिस सीएम की बात नहीं सुनती सांसद ने कहा कि जब मेरे जैसे व्यक्ति की यह स्थिति है तो आम इंसान की क्या सुनेगी पुलिस।
यहां दो दशकों से उलटपुलट की सरकारें चल रही थीं सपा और बसपा यहां भर्तियां जात पात के आधार पर होती थी उस दरमिया एक सब इंस्पेक्टर एसपी तक को डांट देता था कि आप जानते नही मैं किसका आदमी हूँ। उत्तर प्रदेश विवेक हत्याकांड और उन्नाव में दुष्कर्म कांड सहित कई घटनाओं का जिक्र करते हुए सांसद अमर सिंह ने कहा कि डीजीपी ओपी सिंह की पुलिस हत्यारे के समर्थन में काली पट्टी बांधती है। डीजीपी को शर्म से इस्तीफा दे देना चाहिए।
मुलायम सिंह यादव का पाला हुआ कुकुरमुत्ता है आज़म
अमर सिंह ने आज़म खान को मुलायम सिंह का पाला हुआ कुकुरमुत्ता कहते हुए कहा कि अखिलेश मुझे अंकल कहते हैं। इस रिश्ते में मेरी बेटियों को वे अपनी बहनें मानते हैं जबकि इस रिश्ते में मुलायम की वे भतीजी हुई। और उनके पाले हुए कुकुरमुत्ते ने तेजाब भेज दिया अगर कोई डिंपल यादव, अखिलेश या आजम की बीवी और बेटियों के लिए ऐसा कहता तो मैं उनके साथ खड़ा हो जाऊंगा क्योंकि बहु बेटिया साझे की होती हैं
समर्थन करूँगा कोई पद की आवश्यकता नहीं
एक सवाल के जवाब अमर सिंह ने कहा कि मैं 2019 के चुनाव में भाजपा का समर्थन करूंगा, इसके लिए कोई पद नहीं की अवश्यकता नहीं, एससी एसटी एक्ट पर भाजपा द्वारा लाए गए अध्यादेश को तो उन्होंने सही नहीं माना, लेकिन खुद ही आश्वस्त किया कि यूपी में इस एक्ट का दुरुपयोग योगी सरकार में नहीं होगा।
जब तक गुनाह साबित न हो जाये तब तक कसूरवार कहना ठीक नहीं
मी टू के जंजाल में आये मंत्री एमजे अकबर के इस्तीफे देने के सवाल पर कहा कि वे एक वरिष्ठ पत्रकार भी थे जिम्मेवार व्यक्ति भी है कानून भी कहता है जब तक गुनाह साबित न हो जाये किसी को कसूरवार नही कह सकते इस्तीफा देने का मतलब यह नही की उन्होंने अपने आपको कसूरवार मांन लिया उनका विवेक जाग्रत हुआ होगा किसी का भी विवेक कभी भी जाग्रत हो सकता है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।