रिपोर्ट -पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद-विजय दशमी के उपलक्ष्य में क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर द्वारा शस्त्र पूजन के कार्यक्रम का आयोजन
राजपूताना भवन में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सरकार के
गन्ना राज्य मंत्री सुरेश सिंह राणा ने अपने समाज के लोगो को सम्बोधित
करते हुए कहा कि हर क्षत्रिय को देश पर शहीद होने वाले महापुरुषों जैसा
होना चाहिए।
उन्होंने मंच से सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली
सरकार के मुख्यमंत्री ने मेरे ऊपर सैकड़ो मुकदमे लगाए हमको बांदा जेल में
बंद करा दिया गया।जब हमको कोर्ट में पेशी पर ले जाया जाता था।तो बज्र वाहन
में लोहे की सीट पर बैठाकर भेजा जाता था जिससे हम सच कहना छोड़ दू।लेकिन
मैंने उनसे कहा कि देश मे धाराओं की कमी हो गई हो तो पाकिस्तान से मंगाकर
लगा दो लेकिन आने वाले समय मे जनता जबाब देगी और जनता ने उनको जबाब दिया
उसी बजह से भाजपा सरकार बनी।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने हमारे
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के ऊपर कहा था
जिनके परिवार नही होते वह परिवार
के बारे में क्या जाने लेकिन मैं सपा सरकार के परिवार में चाहे वह
रामगोपाल,मुलायम सिंह,शिवपाल सिंह यादव हो वह लोग अपने परिवार को परिवार
मानते है लेकिन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी प्रदेश हर एक आदमी से लेकर
बच्चो को भी अपना परिवार मानते है।प्रदेश के किसी जिले में कोई परेशानी
होगी तो हमारी सरकार परिवार की तरह उनके साथ खड़ी दिखाई देगी।इस दौरान
उन्होंने क्षत्रिय समाज के मेधावी छात्र छत्राओं को सम्मानित किया है।कहा
कि क्षत्रिय समाज मे बच्चो के ऊपर कोई काम थोपे नही बल्कि बच्चे की जिस काम
मे रुचि हो उसको उसी में लगाना चाहिए जिससे वह अपना विकास करने के साथ
औरों की भी मदद कर सके।क्योकि क्षत्रियो ने हमेशा लोगो को साथ लेकर चलने का
काम किया है उसकी रक्षा की है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।