रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
असत्य
पर सत्य की और अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व पर शहर के
क्रिश्चियन कालेज मैदान में रावण के पुतलों का दहन किया गयागा।
पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा का बंदोबस्त किया था। रावण के साथ ही कुंभकरण
और मेघनाद के पुतलों का भी दहन किया गया। जमकर आतिशबाजी भी की गयी ।
श्री
रामलीला मंडल की तरफ से आयोजित रावण पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या
में भीड़ उमड़ी| भगवान श्रीराम का रूप धरे कलाकारो ने मंगलावर को रावण रूपी
कलाकार से युद्ध किया। भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में निशाना साधते हुए
तीर छोड़ा। तीर लगते ही भीषण गर्जना के साथ रावण धराशायी हो गया।
रावण के
वध के साथ ही पूरा मेला मैदान जय श्रीराम के जयघोष के साथ गूंज उठा। इसी
बीच मैदान में खड़े रावण के पुतले को भगवान श्रीराम ने जलते हुुए तीर से आग
लगा दी। तेज आतिशबाजी के साथ रावण का पुतला जल उठा। क्रिश्चियन कालेज
मैदान में पर दर्शक रामलीला मंचन देख रोमांचित हो गए
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।