ब्यूरो रिपोर्टर कानपुर - रवि गुप्ता
गोविंदनगर व दादा नगर स्थित रेलवे लाइन किनारे बसे कच्ची बस्ती में हज़ारों
परिवार सैकड़ों वर्षों से अपना और अपने परिवार का जीवन यापन और पालन पोषण
कर रहे हैं और अब यहाँ उन बस्ती वालो को अपनी छत छीनने का डर सताने लगा है
जहां रेलवे विभाग द्वारा इन बस्तियों पर एक नोटिस चस्पा दिया और उसे ध्वस्त
करने के आदेश दे दिए जिसके बाद से बस्तीवासी लगातार अपनी मांगों को लेकर
कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके है और उन्हें आश्वशन मिलने के बाद भी लगातार
उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है जिसको लेकर नवयुवक क्रांति दल के तत्वाधान
में आज बस्तीवासियों ने फिर से कलेक्ट्रट पहुंचकर अपनी समस्या को ज्ञापन
देकर बताया जिसमें उन्होंने मांग की है कि हमारी समस्याओं को नज़रंदाज़ न
किया जाए।
हम बाशिंदों का ध्यान दिया जाए
आपको
बता दें कि गोविंद नगर और दादानगर में कच्ची बस्ती के हज़ारो परिवार रेलवे
लाइन किनारे सैकड़ो वर्षो से रहते चले आ रहे है अध्यक्ष धर्मवीर ने बताया कि
यहां के बाशिंदों को औरो की तरह राशन कार्ड ,आधार कार्ड, विद्युत कनेकशन
उपलब्ध कराया गया है और मतदान की सुविधा भी प्राप्त है ऐसे में रेलवे विभाग
ने नोटिस चस्पा दिया कि घर को खाली कर दो अन्यथा इन्हें ध्वस्त कर दिया
जाएगा। ये गरीब परिवार के लोग इतने सालों से यहां रह रहे है आखिर वे कहां
जाएंगे। हमारी लडाई नही है किसी से जबकि रेलवे पुल निर्माण में जो आवासीय
मकान बाधित थे उनके आवासीय मालिकानों को रेलवे प्रशासन द्वारा मुआवजा भी
दिया गया और उन्हें आवास भी दिए गए हम बाशिंदों के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार
क्यो हमारी मांग है कि मकान मालिकानों की भांति हम सभी को मुआवजा और आवासीय
सुविधा मुहैया कराई जाए। आज हमने कलेक्ट्रेट पहुँचकर अपनी मांगों को लेकर
ज्ञापन सौंपा है कि हमारी यह मांगे पुरी हो। इस अवसर पर वीरन्द्र दुबे,सुमित कुमार मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।