फैजाबाद, - लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सपा प्रवक्ता - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 9 October 2018

फैजाबाद, - लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सपा प्रवक्ता


रिपोर्ट-बलराम चौरसिया


फैजाबाद, - रुदौली के पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास अली रूश्दी मियां ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहा कि मुस्तकीम के ऊपर एक मात्र मुकदमा वह भी 10 साल पहले जब वह मात्र 07 साल का था तब पुलिस ने दर्ज किया था पुलिस ने सात साल के बच्चे पर बलवा कराने का मुकदमा दर्ज कराया था।















उन्होंने कहा कि मुस्तकीम को उस सरकार ने मरवा दिया जिसके मुखिया व डिप्टी मुखिया के ऊपर 15 से ज्यादा मुकदमें दर्ज थे जिसे सरकार ने वापस ले लिया। कि जितेन्द्र यादव व प्रदेश के कई निर्दोषों के भाजपा सरकार में फर्जी एनकाउन्टर हुये हैं। हाल ही में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी का फर्जी एनकाउन्टर सबसे बड़ा उदाहरण है। प्रदेश के हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं। आम आदमी डर व भय के साये में जी रहा है।

सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि गुजरात से उ0प्र0 व बिहार के लोगों को खदेड़ा जा रहा है और उन्हें अपमानित किया जा रहा है। विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में  महिलाएं व छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। योगी की पुलिस महिलाओं व छात्राओं की रक्षा नहीं कर पा रही है। पूर्व विधायक व पार्टी के प्रदेश सचिव जय शंकर पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम है। लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता सपा जिला उपाध्यक्ष निषाद अली खां तथा संचालन सैय्यद अली मियां ने किया। सम्मेलन को सपा जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, जिला महासचिव बख्तियार खान, सपा नेता छेदी सिंह, छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह ‘राहुल’, इन्द्रपाल यादव, यूवजन सभा के जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह‘अनूप’,रूदौली के चेयरमैन जब्बार अली, नगर अध्यक्ष अतीक खान, सपा महानगर अध्यक्ष कमर राइन, शैलेन्द्र यादव,मुनव्वर अली, निशात खान, राम नरेश गुप्ता, मो0 सुहेल,छोटे लाल यादव, जय सिंह यादव, एजाज अहमद,शादमान खान, हरेन्द्र यादव, अनुराग सिंह, सरफराज नसरूल्ला, मो0 अली, इकबाल उसमानी आदि ने सम्बोधित किया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।