रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
जिले
में नगर पालिका सदर व नगर पंचायत शमशाबाद में लोगो को जागरूक करने के लिए
रैली निकाली गई जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की।लोगो को बताया
गया कि चुने हुए स्थानों पर ही गंदकी फेके यदि कोई गलियों और सड़कों पर
कूड़ा फेकता हुआ दिखाई दे तो उसको मना किया जाए जिस प्रकार से सभी लोग अपने
घर को साफ रखते है उसी अपने शहर को साफ बनाये।नगर पंचायत शमशाबाद ईओ आशीष
कुमार ने सभी छात्रों का खाने पीने का इंतजाम किया वही नगर पालिका सदर में
चेयरमैन वत्सला अग्रवाल ने स्वच्छता रैली की अगुवाई करने के साथ लोगो से
सफाई रखने में सहयोग की अपील की है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।