कानपुर - रविवार को होगा लघु परिचय सम्मेलन का आयोजन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 17 November 2018

कानपुर - रविवार को होगा लघु परिचय सम्मेलन का आयोजन

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता 

श्री अग्रसेन सेवा समिति के तत्वाधान में अंकित अग्रवाल की अध्यक्षता में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अंकित अग्रवाल ने बताया कि समिति के द्वारा इस वर्ष यह निर्णय लिया गया है, कि वृहद जीवनसाथी परिचय सम्मेलन के पूर्व लघु परिचय सम्मेलन निरंतर आयोजित किए जाएं।



इसी क्रम में प्रथम लघु परिचय सम्मेलन आगामी रविवार 18 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे से ज्वाला देवी धर्मात भवन दूध वाला बंगला सिविल लाइंस में आयोजित किया जाएगा। प्रेस वार्ता के माध्यम से यह भी बताया गया पूर्व में किया गया परिचय सम्मेलन में 35 जोड़ों ने अपना जीवन साथी चुना ।उन 35 जोड़ों में से 11 जोड़ों ने श्री अग्रसेन सेवा समिति के मंच के माध्यम से सामूहिक विवाह में सम्मिलित हुए ।विगत वर्षों के सफल आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए, समिति ने अपने कार्यक्षेत्र को और अधिक विस्तृत करते हुए, इस वर्ष 5 लघु परिचय सम्मेलनों की श्रंखला आयोजित करने का निर्णय लिया। समिति ने यह महसूस किया था की मात्र 1 दिन का परिचय सम्मेलन अभिभावकों के लिए अपर्याप्त होता है ।


तथा एक ही दिन में जीवन साथी के चैन का निर्णय कर पाना भी संभव नहीं हो पाता । अनेक अभिभावकों का समिति से ये अनुरोध था, कि जीवन साथी के चयन हेतु पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। कार्यक्रम को नया स्वरूप प्रदान करते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने लघु परिचय सम्मेलन कराने का निर्णय लिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 जनवरी 2019 दिन रविवार को यूनियन क्लब फूल बाग में सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से संदीप अग्रवाल , अंकित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, दिनेश गोयल ,नरेश गर्ग , आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।