रिपोर्ट-पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद-थाना
जहानगंज के ग्राम भडौसा स्थित मदरसा बिब्बल बेगम अल्पसंख्यक बालिका हाई
सेकेंडरी स्कूल में फर्जी छात्र मिलने पर प्रधानाचार्य एवं उप प्रबंधक को
हिरासत में लिया गया।
मदरसे में फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने पर सीडीओ ने
जांच एसडीएम सदर एवं समाज कल्याण अधिकारी संजीव लोचन मिश्रा को सौंपी थी
उसी की जांच करने को लेकर मदरसे में छापा मारा। मदरसे में छात्र की संख्या
पूरी करने के लिए ग्राम सदरियापुर स्थित एमटीएस पब्लिक स्कूल के 14 छात्र
मिले। छात्रों की को ले जाने वाली मैजिक नंबर यूपी 76 के/ 39 46 भी वहां
खड़ी थी।अधिकारियों ने जांच में पाया गया कि मदरसे के अलावा पब्लिक स्कूल
भी बिना मान्यता के चलाया जा रहा था। मदरसे में मौजूद पब्लिक स्कूल के 14
बच्चों को थाना जहानगंज ले जाया गया।
मदरसे के उप प्रबंधक फारुल हुसैन
सिद्दीकी एडवोकेट एवं एमटीएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र पाल को
पकड़ कर थाना जहानगंज पुलिस के हवाले किया गया। मदरसे में पाए गए सभी
छात्र हिंदू है जो कक्षा एक से कक्षा 10 तक के छात्र हैं।मामले की जानकारी
मिलने पर क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह राठौर थाना जहानगंज पहुंचे।जब इस
मामले में जिलाधिकारी से बात की तो बताया मदरसों में फर्जीवाड़ा कर सरकारी
धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।जब मदरसे में जब छात्र नही है तो सरकारी
रुपया लेने के लिए दूसरे स्कूलो के बच्चों को बैठाकर दिखाया जाता था। मदरसा
संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करवाई जाएगी और मामले की जानकारी शासन
स्तर पर दी जाएगी।उसके लिए थाने में उनके खिलाफ मुकदमा लिखने के लिए तहरीर
दी गई है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।