
ब्यूरो उत्तर प्रदेश -महेन्द्र मिश्रा
01 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी 150वें जयंती वर्ष में हर विधानसभा पर 150 किलोमीटर की पदयात्रा निकालकर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करेगी। प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 150 कार्यकर्ता 1 से 15 दिसम्बर तक पदयात्रा के दौरान हर गाँव, गली, वार्ड, मुहल्ले तक पहुंचेगी । 25-25 कार्यकर्ताओं की टोलियां 15 दिन तक पदयात्रा पर निकलेंगी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने जिला एवं क्षेत्र के पदयात्रा एवं प्रचार प्रमुखों की बैठक में आगामी कार्ययोजना का खाका खींचा।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य लोककल्याणकारी राज्य की स्थापना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीबी उन्मूलन का लक्ष्य लेकर गांव, गरीब, किसान, नौजवानों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति को सुदृढ करके महात्मा गांधी जी के लोक कल्याणकारी राज्य के स्वप्न को साकार करने के काम में लगे हुए है। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद लूट, कब्जा, रंगदारी, चैथवसूली और संगठित अपराधों पर लगाम लगी है। सभी कार्यकर्ता समन्वय व संवाद के विस्तार का काम करे जिससे संगठन और अधिक मजबूत हो और 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से मोदी जी एक बार पुनः प्रधानमंत्री बनें। डा0 पाण्डेय ने कहा कि समाज में लोग हमें भाजपाई के नाम से पहचानते है, हर कार्यकर्ता को अपनी अथक मेहनत से भाजपाई शब्द की चरितार्थ करना है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि प्रचार और पदयात्रा जैसी विशेष जिम्मेदारी आपकों संगठन ने सौपी है, आप विशिष्ठ है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि 1 से 15 दिसम्बर तक महात्मा गांधी जी के 150वें जंयती वर्ष में हर विधानसभा में पदयात्रा के दौरान डोर टू डोर पहुंचकर मैन टू मैन कनेक्टिविटी करना है। हर विधानसभा में कम से कम 25-25 कार्यकर्ताओं की छः टोलिया बनेगी, 150 कार्यकर्ता 15 दिन तक निरंतर हर गांव, गली, मुहल्ले में पदयात्रा करते हुए पहुंचेगे। प्रत्येक टोली प्रतिदिन अधिकतम 2-3 गांव या वार्ड में पदयात्रा करेगी। पदयात्रा के लिए विधानसभा, मण्डल, वार्ड, ग्राम के संयोजक पदयात्रा की तैयारियों में लगेंगे। श्री बंसल ने प्रचार प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी दीवार लेखन से लेकर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपकी है। प्रचार चुनाव का सबसे मजबूत पक्ष है, इसलिए आपकी जिम्मेदारी भी बड़ी है।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश पदयात्रा प्रमुख जसवंत सैनी, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य तथा शिव भूषण सिंह ने भी मार्गदर्शन किया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।