ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
राजकीय पालीटेक्निक के विश्वेश्वरैया छात्रावास के कमरा नम्बर 107 में
रहने वाले ऑटो मेकैनिकल फर्स्ट ईयर के छात्र का शव देर शाम बाथरूम में
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलता मिला। छात्र के मौत की सूचना पर
प्रांगण में हड़कम्प मच गया वही इस दौरान आक्रोशित हुए छात्रों ने कॉलेज
प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की घटना की सूचना पर सीओ देवेंद्र मिश्रा
समेत नवाबगंज थाने व फॉरेंसिक टीम पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
और छात्रों के बयान दर्ज किए।
पढ़िए क्या है मामला
देवरिया
के मुन्ना शर्मा का बेटा अभिषेक शर्मा राजकीय पालीटेक्निक से डिप्लोमा
प्रथम वर्ष मैकेनिकल ऑटो इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र था बताया जा
रहा है अभिषेक दोपहर तक तो था लेकिन शाम के बाद जब सभी छात्र नीचे आये तो
अभिषेक के सहपाठियों ने उसे काल किया कॉल अभिषेक के कमरे में रहने वाले
साथी ने उठाया जिसके बाद जानकारी में अभिषेक का कोई पता नही चला और सभी
अभिषेक की तलाश में जुट गए लेकिन उन्हें वह कहीं न मिला वही एक बाथरूम का
दरवाजा बंद होने पर उन सभी छात्रों को कुछ शक हुआ जो कि अंदर से लॉक था जब
रोशन दान से जा कर देखा तो अभिषेक का शव फंदे से लटका देख दंग रह गए आनन
फानन में इस घटना की सूचना प्रिंसिपल व वार्डन को दी गयी जिसके बाद दरवाजा
तोड़कर अभिषेक के शव को उतारा गया और पुलिस को सूचना दी।
इस घटना से छात्र
आक्रोशित हो उठे और कॉलेज प्रबन्धन के खिलाफ नारेबाजी भी की। छात्रों की
माने तो अभिषेक शांत स्वभाव का था पढ़ाई में भी अच्छा था उसकी प्रैक्टिकल भी
होने वाले थे इस पालीटेक्निक में आये दिन यहां विवाद और रैगिंग की भी
चर्चा बनी रहती थी शांत स्वाभाव वाले अभिषेक की इस तरह से मौत हो जाने से
सभी हैरत में है फिलहाल मौके पर फोरेंसिक ने जांच शुरू कर दी और पुलिस ने
छात्रों के बयान दर्ज करने के बाद छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। प्रिंसिपल डॉक्टर आरके सिंह ने बताया
कि इस तरह से छात्र का जान देना गम्भीर मामला है अभी कुछ नही कहा जा सकता
इसके जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।