| ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता |
कानपुर।
बिल्हौर थाना अंतर्गत होकर गुजरने वाले लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज
रफ्तार कार बस से जा भिड़ी जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी
और अन्य दो लोग गम्भीर रूप से घायल है उनका इलाज वही के प्राथमिक
स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
पढ़िए क्या है मामला
कल
अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद के धर्म सभा से बस से लखनऊ आगरा
एक्सप्रेसवे से वापस लौट रहे थे जिसको बिल्हौर से एक्सप्रेसवे से नीचे
उतरना था लेकिन ड्राइवर की गलती के चलते एक्सप्रेवे पर कुछ दूर आगे निकल
गयी और ड्राइवर ने बस को उल्टी साइड से बैक करते हुए नीचे उतारने का प्रयास
किया उसी वक्त पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बैक
हो रही बस में जा घुसी इस दौरान स्कार्पियो में सवार 4 युवकों की
मौके
पर ही दर्दनाक मौत हो गयी वही 2 लोगो गम्भीर रूप से घायल हो गए उधर बस में
सवार आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की मदद से गाड़ी में
फंसे शवो को निकाला गया और पुलिस को सूचना देकर उनके शवो को पोस्टमार्टम
के लिए भेज दिया गया वही घायलों का इलाज निकट के ही प्राथमिक स्वास्थ्य
केंद्र में चल रहा है
एसपी आर ए प्रधुम्न सिंह ने
बताया की बस को एक्सप्रेसवे छोड़ना था लेकिन वह आगे बढ़ गयी और उसने जैसे ही
बैक किया तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो में टक्कर हो गयी जिसमे
कार सवार 4 लोगों की मौत हो गयी। वही घायलों का इलाज व बस में सवार 7
व्यक्ति जो घायल हुए है उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है और आगे की कार्यवाई
की जा रही है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।