ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
कानपुर
-शहर के चकेरी एयरपोर्ट में कानपुर
से कलकत्ता जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट SG 578 दूसरे दिन ही तकनिकी
कारणों के चलते कैंसिल हो गयी
फ्लाइट कैंसिल होने के चलते यात्रियों को
काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसके चलते यात्रियों ने एयरपोर्ट
में जमकर हंगामा काटा। यात्रियों का कहना है की फ्लाइट
कैंसिल होने से उनका काफी नुकशान हुआ है वही इस पुरे मामले में एयरपोर्ट
का कोई भी अधिकारी बोलने से मना कर रहा है।
फ्लाइट में तकनिकी खराबी की
वजह से एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को कल सुबह 7:30 बजे दूसरी फ्लाइट
SG - 9578 से भेजने का
इंतजाम किया है | और यात्रियों के रुकने के लिए होटल का भी इंतजाम किया है आप को बता दे की कानपुर से कलकत्ता जाने वाली यह फ्लाइट कल से ही शुरू हई
थी और आज दूसरे दिन ही फ्लाइट में तकनीकि
दिक्कतों के चलते फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी है।
अजय गुप्ता यात्री ने बताया की वह अपने परिवार के साथ में कलकत्ता और व्हा से दूसरी
फ्लाइट से भुनेश्वर जाना था लेकिन फ्लाइट में खराबी की वजह से उसका नुकशान
हुआ है जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।