
ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या एमएसएमई कार्यक्रम में शिरकत करने सीएसए पहुंचे जहां
पहले उन्होंने समन्वय समिति के पदाधिकारियों के साथ संगठन के आगामी
कार्यक्रमो को लेकर चर्चा हुई। उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्या आज
कानपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने समन्वय समिति के पदधिकारियो के साथ 2019 के
चुनाव में प्रधान मंत्री पद पर दोबारा मोदी को पहुँचाने के लिए मंथन किया
साथ ही एमएसएमई के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
समिति
की बैठक में बात करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की भाजपा
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और देश के 70 प्रतिशत हिस्से में उनकी राज्य
की सरकारे है और केंद्र में भी सरकार है और 2019 में फिर से सरकार बनाने के
लिए कार्यकर्ता उत्साहित है जिसमे 2019 की तैयारियों को लेकर 17 नवम्बर को
पूरे 80 संसदीय क्षेत्रो में कमल सन्देश बाइक यात्रा निकाली जायेगी। जिसमे
मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत बूथ के 5 कार्यकर्ता मोटर साइकिल से
रैली निकालेंगे और प्रति लोकसभा करीब 10 हज़ार मोटरसाइकिल रैली निकालने का
लक्ष्य है साथ ही सभी दोपहिया वाहन से कार्यकर्ता हेलमेट भी लगा कर इस
यात्रा में आएंगे।
इस समय मतदाता सूची ,बूथ समिति और भारतीय जनता पार्टी की
सदस्यता बूथ स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है प्रत्येक बूथ में कम से कम 50
सदस्य भाजपा के सदस्य बनाना है साथ ही 20 कम से कम पिछड़ा वर्ग अनुसूचित
वर्ग के भी सदस्य बनाने का काम किया जाए ऐसा पार्टी ने आवाहन किया पिछली
सरकार में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां थी किसी का बूथ बदल दिया
गया नाम गायब ऐसी खामियां मिली इसलिए मतदाता को किसी प्रकार की परेशानी न
हो इसका निराकरण करने के लिए भाजपा पार्टी ने बूथ समिति द्वारा हर बूथ स्तर
पर गड़बड़ियों को सुधारा भी जा रहा है।वहीं राम मंदिर के मुद्दे पर केशव
मौर्या ने कहा कि सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है राम मंदिर बनाने को लेकर
और सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतज़ार कर रही है और अपने सभी दलों से
इस मुद्दे पर समर्थन बटोर रही हैं.
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।