रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
जिले
के विभिन्न थानों में हुई घटनाओं में एसपी के सख्त आदेश के बाद पुलिस सभी
आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।एसपी सन्तोष मिश्रा ने बताया कि कल प्रेम
प्रसंग के चलते युवक हत्याकांड में आरोपी चाचा और ताऊ को पुलिस ने गिरफ्तार
कर लिया है।
जिसमे उसकी मां ने बताया कि घर मे घुसकर हत्या करने का आरोप
लगाया था।वही थाना जहानगंज क्षेत्र में दीपावली के दूसरे दिन हुई फायरिंग
में पांच लोग जख्मी हुए उसमे दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
है।थाना अमृतपुर क्षेत्र में खुटा गाड़ने को लेकर दो पक्षो में मारपीट हुई
थी जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को
गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी का कहना है कि जब लोग घटना करने के बाद लगातार
जेल भेजा जायेगा तो जो उनके हौसले है वह पस्त हो जायेंगे।मोनू हत्या के
मामले में छोटेलाल व रामवरन को गिरफ्तार किया गया है।मुन्नू अग्निहोत्री
हत्याकांड में सुभाष दूवे,अमितेश दूवे,अखिलेश दूवे,पुत्र गंगाराम को
गिरफ्तार जेल भेजा गया है।यदि जिले में कोई भी अपराधी होगा उसकी जगह केवल
जेल है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।