रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
छठ पूजा की हर तरफ धूम है |इस कड़ी में फर्रुखाबाद में गंगा किनारे आराधना के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी |यहा किला घाट पर महिलाओ ने सूर्य देवता को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की | छठ व्रतियों ने सरोवर, कुंडों और बहते पानी के स्रोत में स्नान किया और घर में गुड़, दूध और साठी के चावल से बने खरना के प्रसाद को ग्रहण किया।
इस बीच महिलाओ के पारम्परिक लोक गीत पुरे माहौल में रंग धोल रहे थे |बच्चो की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली को लेकर की जाने वाली इस पूजा को लेकर महिलाओ का उत्साह देखने लायक था | पूजन कर रही महिलाओं ने बताया कि यह एकमात्र ऐसा त्यौहार है जिसमें डूबते हुए सूर्य की पूजा की । पूजन के लिए छठ व्रती ठेकुआ और फलों को सूप में सजाकर एक बड़े दउरा में रखते हैं।
दउरा में एक दीपक जलाकर रखा जाता है। इसके बाद घर का एक सदस्य नंगे पैर उस दउरा को सिर पर उठाकर घाट तक ले जाता है। वहां शाम के समय में व्रती डूबते हुए सूर्य को दूध से पहला अर्घ्य देकर और दीप जलाकर पूजन करते हैं। इसके बाद व्रती अपने-अपने घरों में लौट आते हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।