ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
राममंदिर
को लेकर बीजेपी सरकार के ढुलमुल रवैये से शायद अब संत समाज भी वाकिब हो
गया है इसलिए वे अब सीधे अपने भक्तो के साथ सडको पर उतर कर बीजेपी को
अहसास कराना चाहते है की देख लो जिस जनता ने वोट देकर आपको को सत्ता में
पहुंचाया था वह किसके साथ खड़ी है
राममंदिर
को लेकर बीजेपी सरकार के ढुलमुल निति को लेकर अब संत समाज ने नया पैतरा
अपनाया है बीजेपी सरकारों को आयना दिखाने के लिए अब संतो ने अपने भक्तो के
हुजूम को राममंदिर के लिए सडको पर उतरना शुरू कर दिया है इसका एक नजारा आज
भगवत कथा वाचक संत देवकी नंदन ठाकुर ने कानपूर में पेश भी कर दिया आज
ठाकुर जी ने राममंदिर बनवाने के लिए अपने दस हजार भक्तो को कानपूर की
सडको उतार दिया महिलाओं पुरुषो और छोटे छोटे बच्चो के साथ बड़ी रैली निकाल
कर देवकी नंदन ठाकुर ने बीजेपी सरकारों को एक तरह से यह अहसास कराने की
कोशिस की अगर आपने राममंदिर नहीं बनवाया तो यही जनता आपको सबक सीखा देगी ,
राम
मन्दिर निर्माण के लिए जन जागृति के लिए शांति पद यात्रा में लगभग 10 हज़ार
की संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा आगे आगे कथावाचक देवकी नन्दन ठाकुर
जी और पीछे भक्त जोश के साथ इस यात्रा में शामिल हुए जहां सभी जय श्री राम
जय श्री राम के नारे के साथ इस यात्रा में शामिल हुए और सबने ज़ोर शोर से
इस यात्रा में एकजुट होकर स्वामी देवकीनन्दन ठाकुर के साथ मोतीझील पंडाल से
आनंदेश्वर मन्दिर तक एक विशाल शांति पद यात्रा निकाली।
वही
उन्होंने इस पद यात्रा शुरू होने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि
इस यात्रा का मतलब यही है कि राम मंदिर निर्माण के लिए हम इस यात्रा के
जरिये अपने मन और ह्रदय की बात को वहां तक पहुंचा सके। हम सनातनी है प्रेम
और शांति से बात रखते है आखिर हमे एक सीमा बता दी जाए कि कितना इंतज़ार करना
है। सुप्रीम कोर्ट में इतने लोग अर्जी तो डाल नही सकते इसलिए हम सभी
मिलजुलकर जा रहे है कोर्ट इसे अर्जी ही समझे। भारत मे सम्विधान भी कहता है
कि भावनाओ की कद्र है।
इतनी
बड़ी सेना के साथ यह सबके मन मे है यहाँ दिव्यांग भी है बच्चे ,बूढ़े सब है।
सबके मन मे बस राम मंदिर निर्माण की ही बात है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम
भाई बड़ा दिल दिखाए यह कह दे अयोध्या राम की है राम मंदिर बनाये निश्चित तौर
पर कह रहा हूँ कि चाहे पूरा जीवन लगाना पड़ जाए मुझे मैं उनके लिए सुंदर से
मस्जिद बनवा देंगे बस वह मन्दिर के लिए बड़ा दिल दिखाए।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।