सुल्तानपुर-बिना सूचना के गायब हुए ग्राम पंचायत सचिव जनता के साथ अधिकारी भी परेसान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 18 November 2018

सुल्तानपुर-बिना सूचना के गायब हुए ग्राम पंचायत सचिव जनता के साथ अधिकारी भी परेसान


रीतू श्रीवास्तव तहकीकात न्यूज प्रभारी सुल्तानपुर

चांदा सुल्तानपुर विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा मे सच मे रामराज आ गया है।यहां तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी जैसराज पिछले पखवाड़े से बिना सूचना के गायब है।जनता सहित खण्ड विकास अधिकारी क़ो भी उसकी कोई सूचना नही है,ग्राम पंचायत रामगढ़,क़ोथरा खुर्द ,देवाढ़ मे जैसराज बतौर सचिव तैनात है,रामगढ़ के नीतेश द्विवेदी ने शौचालय निर्माण के बाबत जनसुनवाई पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज कराया था।
 
जिसके जवाब मे खण्ड विकास अधिकारी रविशंकर पाण्डेय ने बताया की पिछले एक पखवारे से सचिव जैसराज बिना किसी सूचना के गायब है।फोन पर भी सम्पर्क नही हो पारहा है।अपने कर्मचारी क़ो जब अधिकारी ही नही ढ़ूँढ़ पा रहे है तो आम आदमी के हालात क़ो समझा जा सकता है,सवाल यह की भारत सरकार की स्वच्छ भारत मिशन,योगी की कायाकल्प योजना का हश्र क्या होगा।इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है,जनता से जुड़े मुद्दे जन्म,मृत प्रमाण पत्र,वृध्दा,विधवा पेंशन के लिये जनता हैरान है।इस बाबत खण्ड विकास अधिकारी रविशंकर पाण्डेय ने बताया की जैसराज अपने दायित्वों के प्रति लापरवाह है।उन्होंने न तो कोई लिखित और न ही मौखिक सूचना  दी है।उनके निलम्बन के लिये उच्च अधिकारियो क़ो लिखा गया है जिसकी स्वीकृति खबर लिखे जाने तक  प्रतीक्षारत है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।