रिपोर्ट -पुनीत मिश्रा
अधिवक्ता को एसडीएम सदर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर के द्वारा थाने में बैठा लेने के मामले में भडके अधिवक्ता ने एसडीएम की कार्य प्रणाली पर सबालिया निशान लगा दिये| अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में भी ताला बंदी कर दी| जिलाधिकारी द्वारा जाँच कराने का भरोसा देने पर अधिवक्ता शांत हुये|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम भड़ौसा स्थित मदरसा बिब्बल बेगम अल्पसंख्यक बालिका हाई सेकंडरी स्कूल में सीडीओ अपूर्वा दुबे के निर्देश पर एसडीएम सदर अमित असेरी ने समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा के साथ छापेमारी की थी| जिसमे उन्हें फर्जी छात्र व मदरसा संचालित होता मिला था जिसमे एसडीएम के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर ने मदरसे के उपप्रबन्धक अधिवक्ता फारुल हुसैन सिद्दीकी को भी थाने में बिठा लिया|
यह खबर मिलते ही कचेहरी के कुछ अधिवक्ता एसडीएम से मिलने पंहुचे| आरोप है की जैसे ही वह कुर्सी पर बैठने लगे तो एसडीएम ने उन्हें बैठने से मना कर दिया| जब उन्होंने अपना परिचय दिया तो एसडीएम और भड़क गये| जिसके बाद एसडीएम से मिलने गये अधिवक्ताओं ने अपने साथियों को बुला लिया| अधिवक्ताओं ने इसके बाद एसडीएम की कार्यप्रणाली पर सबाल खड़े करते हुये जमकर हंगामा किया| इससे पूर्व कुछ अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय,चकबंदी कार्यालय आदि में तालाबंदी कर दी|
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।